फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधू ने फिर किया कांस्य पक्का, साइना बाहर

Mon, 01 Sep 2014 01:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की युवा बैडमिंटन सनसनी पीवी सिंधू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर एक बार फिर कांस्य पदक पक्का कर लिया। हालांकि देश की नंबर वन खिलाड़ी साइना नेहवाल क्वार्टर फाइनल में सीधे गेमों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। सिंधू ने इस महीने की शुरुआत में कॉमनवेल्थ गेम्स में भी कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन


2013 में भी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली 19 वर्षीय सिंधू ने पहले गेम में मिली हार की निराशा को पीछे छोड़ते हुए ऑल इंग्लैंड चैंपियन चीन की शिजियान वांग को 19-21, 21-19, 21-15 से हराकर लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश किया।

पहले गेम में सिंधू ने जबरदस्त शुरुआत की और 11-5 की बढ़त बना ली। वांग ने वापसी करते हुए स्कोर पहले 15-15 किया और फिर गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में सिंधू ने सधी शुरुआत की और बढ़त 5-1 कर ली। इसके बाद वांग ने वापसी करते हुए बढ़त 16-12 कर दी।
विज्ञापन


सिंधू ने फिर जबरदस्त आक्रमण करते हुए लगातार आठ अंक बटोरे और स्कोर 20-16 कर दिया। इसके बाद लगातार तीन अंक हासिल कर वांग ने सिंधू की मुश्किलें कुछ जरूर बढ़ाईं लेकिन सिंधू ने गेम जीतकर मैच में खुद को बनाए रखा। तीसरे गेम में काफी लंबी-लंबी रेलियां देखने को मिलीं।

यहां भी सिंधू ने 5-2 की बढ़त से शुरुआत की। हालांकि वांग ने स्कोर फिर 12-12 करा दिया। यहां से सिंधू ने एक बार फिर लय पकड़ी और लगभग एकतरफा अंदाज में गेम जीतने के साथ ही मैच पर भी अपना कब्जा जमा लिया।

इससे पहले ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल दुनिया की नंबर वन ली जुई रुई से सीधे गेमों में 21-15, 21-15 से हारकर एक बार फिर टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल की बाधा पार नहीं कर सकीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें