शहर के युवा गोल्फर्स बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एल्बेट्रोस ऑल इंडिया इंटर स्कूल गोल्फ चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रहे। चैंपियनशिप 27-28 अगस्त को आइटीसी क्लासिक गोल्फ रिसोर्ट गुडगांव में खेली गई।
इसमें आदिल बेदी (13 वर्ष) और आदिलबीर सिंह (15 वर्ष) विवेक हाई स्कूल की जोड़ी ने मिलकर सेंट जोंस हाई स्कूल के करनदीप कोचर (15 वर्ष) और रोहन (16वर्ष) की जोड़ी को फाइनल में 2 स्ट्रोक से हराकर (ए-बी) कैटेगिरी के विजेता बने।
दो दिवसीय टूर्नामेंट में विवेक हाई स्कूल की टीम ने 304 स्कोर बनाए। वहीं, उपविजेता सेंट जोंस हाई स्कूल की टीम ने 306 स्कोर बनाए।
सी कैटेगिरी में लड़कियों के एकल वर्ग में शहर की वसुंधरा थियारा (विवेक हाई स्कूल) पहले दिन 75, दूसरे दिन 83 के साथ कुल 158 स्कोर के साथ विजेता बनी।