कोरिया के चांगवोन में 9 से 21 जुलाई तक होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में 49 भारतीय निशानेबाज हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट इस साल होने वाली विश्व चैंपियनशिप को ध्यान रखते हुए काफी महत्वपूर्ण है।
यह विश्व कप उन पांच विदेशी कोचों के लिए बड़ा काम होगा, जिन्हें हाल ही में राष्ट्रीय राइफल संघ ने नियुक्त किया है। एशियन गेम्स की चैंपियन स्टार निशानेबाज राही सरनोबत चिकित्सकीय कारणों से टीम से बाहर हो गई हैं।
निशानेबाजी संघ के महासचिव के सुल्तान सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से पहले कड़ा अभ्यास किया है। विश्व कप में 44 देशों के 432 निशानेबाज हिस्सा लेंगे। पिछली बार अजरबैजान के बाकू में हुए विश्व कप में भारत दो स्वर्ण और जीन रजत पदक के साथ पांचवें नंबर पर रहा था।