राष्ट्रमंडल खेल 2026 विक्टोरिया में 17 से 29 मार्च, 2026 के बीच आयोजित होंगे। सभी खेल प्रतियोगिताएं यहां के चार शहर बल्लारेट, बेंडिगो, जिलॉन्ग और गिप्सलैंड में आयोजित होंगी। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया "विक्टोरिया 2026 गोल्फ, कोस्टल रोइंग और रोड (साइक्लिंग) दौड़ में पैरा-स्पोर्ट विषयों को जोड़ने का भी प्रस्ताव कर रहा है और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ और प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय खेल संघों के साथ काम करेगा ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि क्या यह संभव है।"
गोल्फ, 3x3 बास्केटबॉल, 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, कोस्टल रोइंग, शूटिंग, पैरा-शूटिंग, बीएमएक्स रेसिंग, माउंटेन बाइक क्रॉस कंट्री, ट्रैक साइक्लिंग और पैरा-ट्रैक साइकलिंग इस प्रतियोगिता में शामिल हैं। वहीं, कोस्टल रोइंग, गोल्फ और बीएमएक्स राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल किए गए हैं।
IND vs SA Records: पहले छक्कों की बरसात फिर अफ्रीकी गेंदबाजों ने बनाए रिकॉर्ड, रोहित ने लगातार 10 सीरीज जीती
कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष बेन ह्यूस्टन ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेल को नए और रोमांचक युग में ले जाने के लिए विक्टोरिया नए खेलों को शामिल करने से खुश है। यह अगले चार वर्षों में अपने सपने को साकार करने के लिए एथलीटों को प्रेरित करने के लिए तैयार है। सीजीए उन एथलीटों का स्वागत करने के लिए बेताब है, जो 2026 में ऑस्ट्रेलिया में शामिल होंगे।"
राष्ट्रमंडल खेल संघ के अध्यक्ष डेम लुईस मार्टिन ने घोषणा की और राष्ट्रमंडल खेलों में नए खेलों को शामिल किया जाएगा। मार्टिन ने कहा "हम 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खेल कार्यक्रम की पुष्टि करने के लिए रोमांचित हैं, विक्टोरिया 2026 द्वारा प्रस्तावित अतिरिक्त खेल एक रोमांचक और विविध लाइन-अप को पूरा करते हैं।"
IND vs SA 3rd T20 Analysis: घटिया फील्डिंग और खराब शॉट चयन ने भारत को हराया, रोहित की कप्तानी भी फ्लॉप