फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला शुरू, टूर्नामेंट से बाहर हुआ यह स्टार फुटबॉलर

Fri, 18 Nov 2022 08:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

सादियो माने ने अब तक सेनेगल के लिए 92 मैच खेले हैं और 33 गोल दागे हैं। बायर्न म्यूनिख से पहले वह इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल के लिए खेलते थे। सेनेगल की टीम में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
विज्ञापन
सादियो माने - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब बस दो दिन का समय बचा है। इस साल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार-चार के आठ ग्रुप में बांटा गया है। अफ्रीकन देश सेनेगल भी उन टीमों में से है जो बड़ी टीमों को हराकर टूर्नामेंट में उलटफेर कर सकती है। हालांकि, इस टीम को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी सादियो माने चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 20 नवंबर से हो रही है। पहले मैच में मेजबान कतर और इक्वाडोर आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन

सेनेगल अफ्रीका के पांच देशों में से एक हो जो फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जा रहा है। हालांकि, अब टीम को अपने नियमित कप्तान के बिना ही यह टूर्नामेंट खेलना पड़ेगा। सेनेगल की टीम अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस की चैंपियन है। माने को पहले फाइनल स्क्वॉड में रखा गया था। तब वह इंजरी से रिकवर कर रहे थे। यह चोट उन्हें क्लब फुटबॉल के दौरान बायर्न म्यूनिख से खेलते हुए वर्डर ब्रेमेन के खिलाफ लगी थी। 

सादियो माने इसी मैच में चोटिल हुए थे - फोटो : सोशल मीडिया
उनके पैर में चोट लगी थी, लेकिन फैन्स उम्मीद कर रहे थे कि यह स्टार खिलाड़ी कतर विश्व कप तक फिट हो जाएगा। हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि वह वर्ल्ड कप तक फिट नहीं हो पाएंगे, जो कि दुनिया भर के फैन्स के लिए झटका है। माने मौजूदा समय में दुनिया के बेहतरीन फॉरवर्ड में से एक माने जाते हैं। अपनी स्पीड और स्किल से वह दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों के चहेते बन चुके हैं।


 

सादियो माने ने अब तक सेनेगल के लिए 92 मैच खेले हैं और 33 गोल दागे हैं। बायर्न म्यूनिख से पहले वह इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल के लिए खेलते थे। सेनेगल की टीम में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। सेनेगल को इस विश्व कप के लिए अंडरडॉग टीमों में से एक माना जा रहा था। हालांकि, माने के न होने से टीम को झटका लगा है।

विज्ञापन

सेनेगल को ग्रुप-ए में मेजबान कतर, नीदरलैंड और इक्वाडोर के साथ रखा है। लोग वर्जिल वान जिक और सादियो माने को मैदान पर साथ देखना चाहते थे। वर्जिल नीदरलैंड की टीम में डिफेंडर हैं और लिवरपूल क्लब में दोनों साथ खेलते थे। हालांकि, माने के क्लब छोड़ने के बाद यह जोड़ी कभी साथ नहीं दिखी। दोनों अच्छे दोस्त हैं और मैदान पर दोनों एकदूसरे के खिलाफ खतरा साबित हो सकते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें