फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमा से बाहर आए माइकल शूमाकर

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉर्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर 'कोमा से बाहर' आ गए हैं। माइकल शूमाकर के मैनेजर ने एक बयान जारी कर ये बात कही है।
विज्ञापन


शूमाकर 29 दिसंबर 2013 को फ्रांस के मेरिबल में स्कीइंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सात बार फॉर्मूला वन चैंपियन रह चुके शूमाकर को फ्रेंच एल्प्स में स्कीइंग के दौरान हुई दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट आई थी। उनके मस्तिष्क में आई सूजन कम करने के लिए उन्हें चिकित्सकीय रूप से कोमा में रखा गया था।
Trending Videos

अस्पताल से मिली छुट्टी

उनके मैनेजर ने बयान में कहा है, "माइकल शूमाकर को सीएचयू ग्रेनोबल से छुट्टी मिल गई है ताकि वह अपने लंबे इलाज को जारी रख सकें। वह अब कोमा में नहीं हैं।"

माइकल शूमाकर ने 2012 में रेस‌िंग से संन्यास ले लिया था।

उनके परिवार ने सीएचयू ग्रेनोबल के सभी डॉक्टरों, नर्सों और थेरेपिस्ट का धन्यवाद दिया है। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि उनका आगे का इलाज सार्वजनिक जीवन से दूर ही होगा।
विज्ञापन

करियर पर एक नजर

44 साल के माइकल शूमाकर फॉर्मूला वन रेस से रिटायर हो चुके हैं।

उन्होंने 19 साल के फॉर्मूला वन रेसिंग करियर के बाद 2012 में संन्यास लिया था।

उन्होंने बेनेटन के साथ 1994 और 1995 में खिताब जीते थे। 1996 में उन्होंने फेरारी के साथ रेसिंग शुरू की और 2000 तक लगातार पांच खिताब जीते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें