यह तो सभी जानते हैं कि 6 फरवरी को टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 'माही' की बिटिया जीवा ने जन्म लिया था। हालांकि वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया होने के चलते धोनी अभी अपने परिवार से बाहर है।
बुधवार दोपहर माही की पत्नी साक्षी ने अपने फेसबुक वॉल पर जीवा की एक फोटो डाली है। जिसके बाद उस पोस्ट पर कई शुभकामनांए आ चुकी है। फोटो पोस्ट होने के चंद घंटों में सैंकड़ो लोग इस फोटो को शेयर भी कर चुके है।
साक्षी धोनी ने इस फोटो में जीवा की हथेली को पकड़ा है। इस फोटो में साक्षी धोनी जीवा की हाथ को अपनी अंगुली में थामे हुए है।
हालांकि इस फोटो में धोनी के चाहने वालों को उनकी बिटिया जीवा को देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
आपको बता दें कि 6 फरवरी को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में जंन्मी धोनी की बिटिया को उसका नाम खुद धोनी ने ही दिया था। जीवा एक फारसी शब्द है जिसका अर्थ होता है सुंदर।
(function(d, s, id) { var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0]; if (d.getElementById(id)) return; js = d.createElement(s); js.id = id; js.src = "//connect.facebook.net/en_US/all.js#xfbml=1"; fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs);}(document, 'script', 'facebook-jssdk'));Post by Sakshi Singh Dhoni.