विराट कोहली के मास्टर स्ट्रोक ने बहुतों को प्रभावित किया है। हमेशा एनर्जी से भरपूर दिखने वाले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान कोहली मैदान पर प्रतिद्वंदी पर भारी पड़ते हैं। भारतीय बैडमिंटन की शान साइना नेहवाल भी आजकल विराट की ही तरह मैदान पर अग्रेसिव दिखती हैं।
साइना के अर्गेसिव दिखने की वजह कोई और नहीं बल्कि क्रिकेट स्टार कोहली ही हैं। इस बात का खुलासा खुद साइना ने किया है। साइना चाहती हैं कि वो भी विराट की ही तरह अग्रेसिव होकर भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतें।
साइना नेहवाल ने अभी हाल ही में अपना दूसरा आस्ट्रेलियाई ओपन जीता है
साइना नेहवाल
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अभी हाल ही में अपना दूसरा आस्ट्रेलियाई ओपन जीता है। जीतने के बाद साइना ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं, लेकिन मजेदार लम्हा उस वक्त आया जब विराट ने साइना को जीत के लिए ट्विटर पर बधाई दी। विराट ने लिखा, 'साईना आपको जीत के लिए बधाई।'
Congratulations @NSaina
So happy for you. Onwards and Upwards always #ProudIndian
— Virat Kohli (@imVkohli) June 12, 2016
जबाब में साइना ने भी विराट का ट्वीट रीट्वीट कर लिखा, 'मैं और ज्यादा मैच जीतने के लिए आपकी तरह आक्रामक बनना चाहती हूं। मैं इसके लिए कठिन मेहनत कर रही हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।' सचिन तेंदुलकर ने भी साइना को ट्विटर पर बधाई दी।
I would love to get more aggression like u for winning more matches ☺️I m trying hard for that 👍Thank u so much 🙏🙏 https://t.co/zZ155enEbx
— Saina Nehwal (@NSaina) June 12, 2016
A moment of pride for the entire nation as @nsaina wins the Australian Open for the second time. Good luck for Rio! pic.twitter.com/p0mVskQA9Y
— sachin tendulkar (@sachin_rt) June 12, 2016
विराट कोहली को जिम्बाब्वे दौरे से आराम दिया गया है
विराट कोहली (फाइल फोटो)
- फोटो : amarujala
साइना बैडमिंटन में दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी हैं। साइना ने चीन की सन-यू को हराकर यह जीत हासिल की है। साइना के लिए यह जीत बहुत ही सही समय पर आई है, क्योंकि अब वह अगस्त में होने वाले रियो ओलंपिक में हिस्सा लेंगी।
दूसरी ओर, विराट कोहली को जिम्बाब्वे दौरे से आराम दिया गया है। लेकिन वो क्रिकेट से हमेशा ही जुड़े रहते हैं। पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की जिम्बाब्वे पर जीत के बाद टीम को बधाई भी दी थी।