फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना की बैडमिंटन में नंबर वन पायदान पर 'ताजपोशी'

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल बुधवार को आधिकारिक रूप से दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ ने ताजा रैंकिंग जारी की है। वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। साइना ने चीन की लि शूरुइ को तीसरे स्थान पर धकेला जबकि स्पेन की कैरोलीना मारिन दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

साइना ने 29 मार्च को इंडिया ओपन सुपर सीरीज खिताब जीता था। उसका नंबर वन पर पहुंचना तय हो गया था जब मारिन इंडिया ओपन सेमीफाइनल में हार गई थी। वह नंबर वन तक पहुंचने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

प्रकाश पदुकोण अपने करियर में पुरुष रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे। उदीयमान खिलाड़ी पीवी सिंधू नौवें स्थान पर बरकरार हैं।

साइना ने थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को हराकर इंडिया ओपन जीतने के बाद कहा था, "मैं लगातार अच्छा खेल रही हूं। पिछले दो महीने में तीन फाइनल में पहुंची जो आसान नहीं था। इससे मेरी जीत की भूख बढ़ी है। उम्मीद है कि मैं फिट और चोटरहित रहकर अधिक खिताब जीतूंगी।"

पुरुष वर्ग में इंडिया ओपन चैंपियन किदाम्बी श्रीकांत चौथे स्थान पर हैं जबकि चीन के चेन लोंग शीर्ष पर हैं।

मलेशिया ओपनः साइना क्वार्टर फाइनल में
साइना नेहवाल ने अपना शानदार अभियान जारी रखते हुए मलेशिया ओपन सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हाल ही में इंडिया ओपन खिताब जीतने वाली साइना ने चीन की क्वालिफायर जुई याओ को सीधे गेमों में महज 30 मिनट में 21-13, 21-9 से हरा दिया।

हालांकि पुरुष वर्ग में कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन पारूपल्ली कश्यप और इंडोनेशियाई मास्टर खिताब विजेता एच एस प्रणय हारकर बाहर हो गए। कश्यप को दुनिया के नंबर एक चीन के चेन लांग के हाथों 10-21, 6-21 से और प्रणय को दो बार के ओलंपिक चैंपियन लिन डैन से 15-21, 14-21 से हार झेलनी पड़ी।

महिला युगल में कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को दूसरे राउंड में इंडोनेशिया की नित्या कृष्णिदा और ग्रेसिया पोली से एक घंटे तक चले कड़े मुकाबले में 23-21, 8-21, 17-21 से मात खानी पड़ी।
विज्ञापन


साइना का क्वार्टर फाइनल में चीन की ही अन्य खिलाड़ी सुन यू से सामना होगा जिनके खिलाफ साइना का जीत-हार का 2-1 का रिकॉर्ड है। 2013 चाइना ओपन में सुन ने भारतीय खिलाड़ी को हराया था। साइना यदि क्वार्टर फाइनल जीतने में सफल रहती हैं तो फिर उनके सामने विश्व की नंबर दो चीन की ली जुरई या पांचवीं सीड की वांग यिहान के बीच होने मुकाबले की विजेता खिलाड़ी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें