फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना का लखनऊ में खत्म हुआ 15 महीने का खिताबी सूखा

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का 15 महीने से चला आ रहा लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है।
विज्ञापन


लखनऊ में खेले गए सैयद मोदी इंडिया ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड के फाइनल में नेहवाल ने हमवतन और दूसरी वरीयता प्राप्त पीवी संधू को 40 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 21-17 से हराकर सवा साल से अपने खिताबी सूखे को खत्म कर दिया।

वहीं पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में जुझारू खेल के वावजूद छठी वरीयता प्राप्त के. श्रीकांत चीनी दीवार को भेदने में नाकाम रहे। नौंवीं सीड चीनी खिलाड़ी जू सोंग ने 38 मिनट तक चले मुकाबले में श्रीकांत को 16-21, 21-16, 21-13 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


साइना नेहवाल ने इससे पहले अंतिम बार अक्टूबर 2012 में डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता था। एक लाख 20 हजार डॉलर (लगभग 74,40,000 रुपए) की ईनामी राशि वाले टूर्नामेंट जीतने पर नेहवाल को नौ हजार डॉलर (लगभग 5 लाख 58 हजार रुपए) मिले।

लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने इससे पहले अगस्त 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) में भी हराया था। जहां तक सिंधू की बात है वह पिछले साल इस टूर्नामेंट में उपविजेता रही थीं इस बार भी उन्हें दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन




















वर्ल्ड नंबर नौ साइना ने मुकाबले में तेज शुरुआत की और पहले ही गेम में 5-0 की बढ़त बना ली। बाद में यह बढ़त 8-1 की हो गई। सिंधू ने बाद में मुकाबले में लौटने की कोशिश्ा की लेकिन वह नाकाम रहीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस मौके पर मौजूद थे और उन्होंने साइना को पुरस्कार से नवाजा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें