फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 79 सेकंड में हारे दुनिया के दूसरे सबसे रईस बिल गेट्स

Mon, 27 Jan 2014 11:58 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के दूसरे सबसे रईस बिल गेट्स को शतरंज की बिसात में 23 साल के एक खिलाड़ी के हाथों महज 79 सेकंड में ही करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बिजनेस की दुनिया में बेताज बादशाहों में शुमार माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स को नार्वे के वर्ल्ड चेस चैंपियन मैगनस कार्लसन ने महज 79 सेकंड में ही हरा दिया। दोनों के बीच महज नौ चालों का ही खेल हुआ।

कार्लसन इस समय दुनिया के नंबर वन शतरंज खिलाड़ी हैं। दोनों दिग्गजों के इस मुकाबले को स्कैनडिनेवियन टीवी पर प्रसारित किया गया। 58 वर्षीय गेट्स इस समय मैक्सिको के कार्लोस स्लिम के बाद दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार के बाद गेट्स ने कहा, "वास्तव में कार्लसन काफी तेज हैं।" कार्लसन 13 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गए थे। कार्लसन अपनी स्टाइल के कारण खेल जगत का जस्टिन बीवर कहा जाता है।

23 साल के कार्लसन इस समय दुनिया के नंबर वन शतरंज के खिलाड़ी हैं। कार्लसन ने पिछले साल भारत के विश्वनाथन आनंद को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बने थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें