फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख्ा डॉलर इनामी लीग में सायना होंगी आइकन प्लेयर

Mon, 12 Nov 2012 02:45 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दस लाख डॉलर इनामी इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) में सायना नेहवाल आइकन खिलाड़ी होंगी। इस लीग में ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल सहित पांच भारतीय खिलाड़ियों को छह शहर आधारित फ्रेंचाइजियों में से पांच का आइकन खिलाड़ी घोषित किया गया है।
विज्ञापन


सायना के अलावा लंदन ओलंपिक में पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले पी कश्यप, विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी और उभरती हुई खिलाड़ी पीवी सिंधू को यहां इस लुभावनी लीग के लांच के मौके पर टीम का आइकन खिलाड़ी बनाया गया। सायना का आधार मूल्य 50000 अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।

आईबीएल भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) और उसके व्यावसायिक साझेदार स्पोर्टी साल्युशन्स प्राइवेट लिमिटेड का संयुक्त प्रयास है। आयोजकों ने बताया कि इस लीग का आयोजन 24 जून से 11 जुलाई 2013 तक देश भर के छह शहरों में किया जाएगा और इसे खेल की वैश्विक संस्था बीडब्ल्यूएफ का समर्थन हासिल है। शहर आधारित फ्रेंचाइजियों के लिए अभी आठ शहर दिल्ली, नागपुर, पुणे, मुंबई, लखनउ, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलूर दौड़ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें