फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्टर मीराबाई चानू ने जीते तीन कांस्य

Sat, 10 Nov 2012 09:25 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ के बाद एशियाई जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत ने शानदार आगाज किया है। यांगून (म्यानमार) में शनिवार को साईखोम मीराबाई चानू ने 48 किलो में तीन कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने यहां अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मीरा बाई ने स्नैच में 74 और क्लीन एंड जर्क में 95 के साथ कुल 168 किलो वजन उठाया। जबकि 29 सितंबर को हुए ट्रायल में उन्होंने 163 किलो वजन उठाया था। उनसे अनुभवी और पदक की दावेदार संजीता चानू यहां चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें