फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में ही थम गया साइना का सफर

Fri, 21 Jun 2013 08:10 PM IST
सिंगापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की साइना नेहवाल को सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को यहां इंडोनेशिया की लिंडावेनी फनेत्री के हाथों 21-17, 13-21, 13-21 से सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


साइना ने गैर वरीय इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ 58 मिनट तक चले मैच में पहला गेम जीता लेकिन वह अगले दो गेम हारकर टूर्नामेंट से बाहर गईं। उनकी हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।

लंदन ओलंपिक की कांस्य विजेता साइना इस वर्ष अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई हैं। इससे पहले उन्हें थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल और इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


मुकाबले में साइना ने इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ 19 स्मैश विनर लगाए लेकिन नेट पर उनका खेल कमजोर रहा और उनके खाते में 13 नेट विनर ही आए। फेनेत्री ने 15 स्मैश विनर और 16 नेट विनर लगाए।

साइना की फेनेत्री के खिलाफ दो करियर मुकाबलों में यह पहली हार है।

इससे पूर्व नेहवाल कड़े संघर्ष के बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी। जापान की एरिको हिरोसे के साथ एक घंटे एक मिनट तक चले इस मैराथन मुकाबले में साइना ने पहला सेट गंवा दिया। लेकिन दूसरे सेट में भारतीय खिलाड़ी ने जबरदस्त पलटवार करते हुए वापसी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें