फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक के सूखे को खत्म करने उतरेगी साइना नेहवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक के सूखे को खत्म करने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत इंडोनेशिया के जकार्ता में सोमवार से होगी।
विज्ञापन


ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकीं साइना वर्ल्ड चैंपियनशिप में अब तक  पदक जीतने से महरूम रही हैं। वह पांच बार इस टूर्नामेंट में खेल चुकी हैं लेकिन उनका सफर क्वार्टरफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया है।

साइना को पहले दौर में बाई मिली है। दूसरे दौर में उनका सामना हांगकांग की चेन नगान और एस्तोनिया की कैटी तोलमोफ के बीच होने वाले मैच की विजेता खिलाड़ी से होगी।
विज्ञापन


इस साल सैयद मोदी ग्रांपी और इंडिया ओपन सुपर सीरीज जीत चुकीं साइना प्री-क्वार्टरफाइनल में जापान की 14वीं वरीयता प्राप्त सयाका तकाहाशी से भिड़ सकती हैं।

साइना का सफर यदि अंतिम 16 से आगे बढ़ता है तो उनका सामना चीन की छठी वरीय खिलाड़ी यिहान वांग से होगा। इस टूर्नामेंट में साइना के अलावा पीवी.सिंधु, किदांबी श्रीकांत, एचएस. प्रणय, पी. कश्यप और महिला युगल में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा से भारत को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

क्या कहा साइना ने

वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपनी तैयारियों को लेकर साइना ने कहा, "वास्तव में ड्रॉ काफी मुश्किल हैं। सयाका ताकाहाशी और यिहान वांग दोनों मेरे हाफ में हैं। दोनों बहुत मजबूत खिलाड़ी हैं। मुझे उम्मीद है कि इस बार मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगी।"

पहली बार भारत के खिलाड़ी शीर्ष पांच में
यह पहला अवसर है जब भारत के दो खिलाड़ी विश्व के शीर्ष पांच में शामिल हैं। महिलाओं की विश्व वरीयता एकल रैंकिंग में साइना नंबर दो पर जबकि पुरुषों की विश्व वरीयता एकल रैंकिंग में के श्रीकांत तीसरे नंबर पर हैं।

पदक का रंग बदलना चाहेंगी सिंधु
युवा पीवी सिंधु विश्व चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं। इस बार वह पदक का रंग बदलने की कोशिश करेंगी। सिंधु ने 2013 और 2014 में महिलाओं की एकल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

भारत की शीर्ष महिला युगल जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने 2011 में यहां कांस्य जीतकर भारत की झोली में 28 साल बाद पदक डाला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें