फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना को आस, डेनमार्क में खत्म होगा खिताबी सूखा

Tue, 15 Oct 2013 01:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) के बाद डेढ़ महीने के ब्रेक के बाद वापसी कर रही हैं। नेहवाल की निगाहें 2013 में सत्र का पहला खिताब जीतने पर है।
विज्ञापन


इसके लिए वह मंगलवार से ओडेन्से (डेनमार्क) क्वालीफायर से शुरू होने वाले 4,00,000 डॉलर इनामी राशि के डेनमार्क बैडमिंटन सुपर सीरीज प्रीमियर का खिताब हासिल करना चाहेगी।

साइना पिछली बार की चैंपियन है। बकौल साइना, "मैं डेनमार्क की गत चैंपियन हूं। यह मुश्किल होगा लेकिन मैं खिताब बरकरार रखने की चुनौती के लिए तैयार हूं। मैं इंडियन बैडमिंटन लीग में अच्छी फॉर्म में थी। मैं अपना सौ प्रतिशत दूंगी और मुझे डेनमार्क में अच्छा करने की उम्मीद है।"
विज्ञापन


चौथी वरीयता प्राप्त साइना बुधवार को दुनिया की 58वें वरीय बुल्गारिया की स्टेफनी स्टोएवा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। क्वार्टर फाइनल में उनकी भिड़ंत दुनिया की छठे नंबर की दक्षिण कोरिया की जि हुन सुंग से हो सकती है।

अगर वह इस खिलाड़ी पर अपना 4-0 का रिकॉर्ड बरकरार रखती है तो वह शीर्ष वरीय चीन की लि जुरेई से भिड़ सकती है, जो अपने अभियान की शुरुआत भारत की अरुंधती पंतावने के खिलाफ करेंगी।
विज्ञापन


आईबीएल में दिखा शानदार फॉर्म
दुनिया की चौथे नंबर की शटलर आईबीएल में शानदार फॉर्म में थी और टूर्नामेंट में उसे किसी भी मुकाबले में हार नहीं मिली। उसने अपने सभी सात मैच जीते थे।

साइना ने थकान दूर करने के लिए कुछ टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था। अब वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मजबूती हासिल कर चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें