फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चला साइना नेहवाल का जादू, वर्ल्ड चैंपियन को हराया

Wed, 21 May 2014 02:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय बैडमिंटन को लंबे समय बाद कोई सुखद समाचार मिला। उबेर कप में भारत ने न सिर्फ अपने से मजबूत थाईलैंड को पटखनी दी बल्कि बड़ी खिलाड़ियों को हराने की आदत भूल चुकीं साइना नेहवाल ने वर्ल्ड चैंपियन रत्चानोक इंतेनॉन को परास्त किया।
विज्ञापन


यही नहीं पीवी सिंधू, ज्वाला गट्टा और अश्वनी पोनप्पा ने भी जीत के क्रम को बरकरार रखा। भारत ने थाईलैंड को 3-2 से हरा ग्रुप में सर्वोच्च रहते हुए उबेर कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

यह मुकाबला कितना महत्वपूर्ण था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कोच गोपीचंद ने साइना और सिंधू को डबल्स मुकाबलों में उतारने का निर्णय लिया।

हालांकि पहले तीन मुकाबले जीतने के बाद उनको उतारने का कोई फर्क नहीं पड़ा। अंतिम बार भारतीय बैडमिंटन के लिए सुखद समाचार के रूप में पीवी सिंधू का वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक ही रहा।
विज्ञापन

लेकिन मंगलवार को सीरी फोर्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पर थाईलैंड को हराना भारतीय बैडमिंटन के लिए बड़ी बात मानी जा रही है। साइना ने इंतेनॉन को 22-20, 21-14 से हराया तो उनकी खुशी देखते बनती थी।

साइना की दी गई शुरुआत को सिंधू ने बरकरार रखा। उन्होंने वर्ल्ड नंबर नौ बी पोर्नटिप को 21-19, 21-14 से परास्त कर बढ़त 2-0 कर दी।

ज्वाला और अश्वनी ने ए डुआंगानांग और सावित्री अमित्रापाई को 21-16, 21-13 से पराजित कर भारत के खाते में जीत लिख दी। चौथे सिंगल्स मुकाबले में पीसी तुलसी को ओ बुसानन के हाथों 15-21, 10-21 से हार सहनी पड़ी।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में भारत के सामने कौन होगा इसका फैसला बुधवार को निकाले जाने वाले ड्रॉ पर निर्भर करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें