फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपनः दूसरे दौर में ही साइना-सिंधू की चुनौती खत्म

Fri, 25 Oct 2013 04:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय शटलरों के लिए फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज बेहद खराब रहा। साइना नेहवाल समेत तीन अन्य शटलर सुपर सीरीज के दूसरे दौर से ही बाहर हो गए।
विज्ञापन


चौथी सीड साइना नेहवाल को कोरिया की युयोन जू बाए ने 22-10, 15-21, 20-22 से हराया।

वहीं, दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधू को 30वें नंबर की खिलाड़ी स्कॉटलैंड की कर्स्टी गिल्मोर के हाथों एक घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में 21-10, 19-21, 16-21 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन


भारतीय पुरुष शटलर के श्रीकांत और अजय जयराम को भी निराशा हाथ लगी। दूसरे राउंड में के श्रीकांत को छठवीं सीड थाईलैंड के बूनसाक पोंसान ने 15-21, 21-18, 21-15 से हराया जबकि जयराम को टॉप सीड मलेशिया के ली चोंग वेई के हाथों 21-18, 21-18 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें