फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAI: महिला मुक्केबाजी टीम के चीफ कोच समेत 16 को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक का पुरस्कार, खेल मंत्री ने किया सम्मानित

Fri, 31 Mar 2023 11:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खेल मंत्री ने पद्म श्री बने और पूर्व साई कोच गुरचरण सिंह, रानी रामपाल, दिग्गज एथलीट रहे कैप्टन श्रीराम सिंह, ऊंची कूद में पैरालंपिक का स्वर्ण जीतने वाले टी मरियप्पन, 1998 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता दिवंगत डिंको सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
भास्कर भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के स्थापना दिवस पर 16 प्रशिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक का पुरस्कार दिया। यही नहीं खेल मंत्री ने हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, क्रिकेट कोच गुरचरण सिंह समेत पांच पद्म श्री प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया। विश्व महिला मुक्केबाजी में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के चीफ कोच भास्कर भट्ट समेत 16 प्रशिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक चुने जाने के लिए 50 हजार रुपये का कैश अवार्ड मिला।
विज्ञापन


स्थापना दिवस पर प्रशिक्षकों के सम्मान में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। खेल मंत्री ने पद्म श्री बने और पूर्व साई कोच गुरचरण सिंह, रानी रामपाल, दिग्गज एथलीट रहे कैप्टन श्रीराम सिंह, ऊंची कूद में पैरालंपिक का स्वर्ण जीतने वाले टी मरियप्पन, 1998 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता दिवंगत डिंको सिंह को सम्मानित किया। डिंको केलिए उनकी पत्नी बबई देवी ने अवार्ड लिया।

विक्रम चोपड़ा, हरसेन दो वर्ष के लिए चुने गए सर्वश्रेष्ठ कोच
वर्ष 2020-21 के लिए हॉकी टीम के हाई परफॉरमेंस मैनेजर पीयूष कुमार दुबे, पैराएथलेटिक कोच सुनील तंवर, गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में बैडमिंटन कोच केएस हरसेन, शूटिंग कोच दीपक कुमार दुबे, शॉटगन शूटिंग कोच विक्रम चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ कोच का अवार्ड मिला। 2021-22 केलिए मुक्केबाजी कोच भास्कर भट्ट, तीरंदाजी कोच रामअवधेश, तलवारबाजी कोच तुकाराम मेहात्रा, जूडो कोच अमित विज, बैडमिंटन कोच केएस हरसेन, वूशु कोच नागेश और रत्नेश सिंह ठाकुर, जिम्नास्टिक कोच विशाल दीप, शूटिंग कोच विक्रम चोपड़ा, एथलेटिक्स कोच गुरमीत सिंह और पैरा पावरलिफ्टिंग कोच राजेंदर सिंह रहेलू को सर्वश्रेष्ठ कोच का अवार्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें