फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार मौका! आप भी चुन सकते हैं तेंदुलकर की फिल्म का नाम

Sat, 07 Mar 2015 09:13 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एक अजीब से संकट में फंस गए हैं और वह अपने जीवन पर बन रही डॉक्यूमेंटरी का नाम नहीं तय कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एक अजीब से संकट में फंस गए हैं और वह अपने जीवन पर बन रही डॉक्यूमेंटरी का नाम नहीं तय कर पा रहे हैं। इस समस्या का समाधान उन्होंने बेहद दिलचस्प तरीके से निकाला है। और उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने जीवन पर बनी डॉक्यूमेंटरी के नाम के लिए अपने प्रशंसकों से सलाह मांगी है।

मुंबई की प्रोडक्शन कंपनी 200 नॉट आउट इस मूवी को बना रही है और इसका निर्देशन ब्रिटेन के जाने-माने डायरेक्टर जेम्स इरिसकिन कर रहे हैं।

तेंदुलकर ने ट्विटर पर 3 चरणों में पोस्ट किए गए कमेंट के जरिए मूवी के नाम के लिए प्रशसंकों से मदद मांगी है और साथ ही कहा है कि जिसका शीर्षक सबसे ज्यादा उपयुक्त पाया गया उसे खास पुरस्कार भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं उस सबसे आदर्श नाम को सुनने के लिए बेताब हूं।
विज्ञापन


मास्टर ब्लास्टर ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अंतिम और रिकॉर्ड 200वां टेस्ट मैच खेलकर 24 साल के शानदार करियर का समापन किया था। राज्यसभा के सांसद तेंदुलकर को पिछले साल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया था।

Proud to announce the ‘Docu-Feature’, which would be based on my life. This is in association with @ravi0404 and @200NOTOUTFIILMS (1/3)— sachin tendulkar (@sachin_rt) 4-मार्च-2015


Would love to involve you all.. Suggest what should be the name for this movie. Send me your thoughts here: http://t.co/PzzbsYyLUT (2/3)— sachin tendulkar (@sachin_rt) 4-मार्च-2015
विज्ञापन



There is something very special in store for the ones who come up with the most ideal title for my movie. I am waiting to hear from you(3/3)— sachin tendulkar (@sachin_rt) 4-मार्च-2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें