फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन की एक खास बात, जिसे जानकर आप करेंगे उन्हें सलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन दशक से विज्ञापनों में बड़े आइकन रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का कहना है कि उन्होंने ब्रांड एंबेसडर के रूप में कभी तंबाकू या शराब का प्रचार नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने एक बात कही थी कि प्रयास करना कि कभी तंबाकू या अल्काहोल का प्रचार न करना पड़े। लिहाजा इन दो चीजों से दूर रहा।
इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन (इंडिया चैप्टर) के सिल्वर जुबली समारोह में सचिन ने एक खिलाड़ी के तौर पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि अपने लक्ष्य को हासिल करने से पहले कभी हिम्मत मत हारना।
Trending Videos
विज्ञापन

जान‌िए, सचिन की दिल की बात

सचिन ने कहा कि, "जब मैं क्रिकेट खेलता था तब बहुत चुनौतियां सामने आईं तब मैंने उन लोगों की मदद से उनका हल निकालने का प्रयास किया जिन पर मैं भरोसा करता था और यही मेरी सलाह भी है। कई बार मैंने महसूस किया कि कड़े प्रयासों के बाद भी हल नहीं निकला तो कदम पीछे खींचे लेकिन दरअसल तब अतिरिक्त कदम उठाने की जरूरत होती है। जब आप सोचते हो कि अब हथियार डाल देने चाहिए तब हिम्मत रखने की जरूरत होती है। हिम्मत मत हारो।
हल पर फोकस करो, समस्या पर नहीं"राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने आगे कहा कि आप किसी भी क्षेत्र में हों लेकिन जिंदगी में सफलता का कोई शॉर्टकट होता नहीं है। सम्मेलन के साक्षात्कार सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि चुनौतियों से मत बचो क्योंकि किसी भी पेशे में चुनौतियां तो सामने आएंगी ही। आप क्रिकेट खेल रहे हो और चुनौतियां आई तो आप कुछ और करने की सोचने लगे तो चुनौतियां तो वहां भी होंगी। हल निकालने पर फोकस करो समस्या पर नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें