फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखेगा उत्तराखंड के पवन का पंच

Tue, 01 Sep 2015 08:53 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी बड़े भाई की बॉक्सिंग देखकर शौकिया ग्लब्ज पहनने वाले उत्तराखंड के पवन गुरुंग के पंच का दम अब पूरी दुनिया देखेगी। रूस में 4 सितंबर से शुरू हो रही प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के बॉक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर के शिष्य पवन गुरुंग का चयन लाइट वेंटम वेट कैटेगरी (54 किलो भार वर्ग) में हुआ है।
विज्ञापन


भारतीय टीम बुधवार सुबह रूस के लिए फ्लाइट पकड़ेगी। इसके साथ ही 30 अगस्त को अमर उजाला में प्रकाशित पवन के चयन का दावा भी सच साबित हो गया।

आईबा जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय बॉक्सिंग टीम में जगह बनाकर देहरादून के मोहिनी रोड के युवा बॉक्सर पवन गुरुंग ने नया इतिहास रच दिया है। साई नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी रोहतक में लगे कोचिंग कैंप के फाइनल ट्रायल में पवन ने शानदार खेल दिखाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

पवन के पिता और गौतम बॉक्सिंग क्लब के मुख्य कोच नरेश गुरुंग ने बताया कि बड़े भाई प्रवीन को देखकर करीब 6 साल पहले पवन ने भी बॉक्सिंग खेलने की जिद की।
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने वाला उत्तराखंड का पहला बॉक्सर

पवन का बड़े भाई प्रवीन गुरुंग भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और वर्तमान समय में सेना में बॉक्सिंग टीम का अहम सदस्य हैं। अपने पिता से ही पवन ने खेल की पहली शिक्षा हासिल की। 2010 में पवन ने पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 30 किलो भार वर्ग में अपना पहला स्वर्ण जीता था।

खेल की बदौलत पवन का चयन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ और कॉलेज के बॉक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर से पवन ने खेल की बारीकियां सीखीं। वर्ष 2011 में सब जूनियर नेशनल के 40 किलो भार वर्ग में पवन को कांस्य पदक मिला।

इसके बाद पवन के कदम रुके नहीं और 2012 में सब जूनियर नेशनल और फेडरेशन के नेशनल टूर्नामेंट में पवन ने 40 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जलवा बिखेरा। पवन के कोच ललित मोहन ने चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी चार साल की मेहनत के बाद यह स्पोर्ट्स कॉलेज और उत्तराखंड के इतिहास में पहला जूनियर बॉक्सर है, जो वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें