फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC रैंकिंग में 5वें पायदान पर पहुंचे रोहित शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा पांच वनडे मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद आईसीसी की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पांचवां स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


मैन ऑफ द सीरीज रहने वाले रोहित ने पांच मैचों में 441 रन बनाये जिनमें दो शतक और आखिरी वनडे में 99 रन की पारी भी शामिल है। हालांकि भारत ने यह श्रृंखला 1-4 से गंवा दी थी। रोहित अब विराट कोहली के बाद सर्वाधिक रैंकिंग वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। कोहली दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लचर प्रदर्शन के कारण टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। अब वह सात पायदान नीचे 13वें स्थान पर खिसक गये हैं। मुंबई के 28 वर्षीय बल्लेबाज रोहित ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 59 अंक बनाए और अब वह कोहली से 64 अंक पीछे हैं।
विज्ञापन


साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स शीर्ष पर काबिज हैं और कोहली उनसे 75 अंक पीछे है। शिखर धवन शीर्ष दस में शामिल तीसरे बल्लेबाज हैं। वह पहले की तरह सातवें नंबर पर बने हुए हैं। इस बीच भारत ने सिडनी वनडे जीतकर टीम रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।
विज्ञापन

रैंकिंग पर दिखा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का दबदबा

ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी दिखता है। ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान स्टीव स्मिथ की रैंकिंग में सुधार हुआ है जबकि डेविड वार्नर, मिशेल मार्श और जान हेस्टिंग्स ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। शीर्ष 20 से बाहर के बल्लेबाजों में अंजिक्य रहाणे तीन पायदान ऊपर 25वें स्थान पर काबिज हो गए हैं।

उन्होंने सीरीज में 141 रन बनाये। मिशेल मार्श ने आखिरी वनडे में शतक जड़ा और सीरीज में कुल 164 रन बनाए। उन्होंने 21 पायदान की लंबी छलांग लगायी है और वह 43वें स्थान पर पहुंच गये हैं।वहीं भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दो पायदान नीचे 11वें, भुवनेश्वर कुमार सात पायदान नीचे 20वें, ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फाकनर सात पायदान नीचे 28वें, अक्षर पटेल चार पायदान नीचे 33वें और उमेश यादव पांच पायदान नीचे 41वें स्थान पर खिसक गए हैं।

शीर्ष 50 में शामिल केवल एक गेंदबाज की रैंकिंग में सुधार हुआ और वह भारत के रविंद्र जडेजा रहे जो दो पायदान चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जॉन हेस्टिंग्स ने 62 पायदान की छलांग लगायी और अब वह 49वें स्थान पर काबिज हो गये हैं। साथ ही ईशांत शर्मा भी 15 पायदान ऊपर 71वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें