एक पूर्व वर्ल्ड नंबर खिलाड़ी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है। इस खिलाड़ी की विदाई पर एक दूसरे बड़े खिलाड़ी ने अपने कुत्ते का नाम उनके नाम पर रख दिया।
मेलबर्न में इस समय साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन खेला जा रहा है और यह टूर्नामेंट पूर्व नंबर वन और स्थानीय टेनिस खिलाड़ी लैटिन हैविट के करियर का आखिरी टूर्नामेंट था और दूसरे दौर में हार के साथ ही उनका शानदार करियर का अंत हो गया। दूसरे दौर के मुकाबले में उन्हें आठवें नंबर के डेविड फेरर ने सीधे सेटों में 6-2, 6-4 और 6-4 से हरा का सामना करना पड़ा।
34 साल के हैविट दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं। इस हार के साथ ही उनका शानदार करियर खत्म हो गया। उनकी विदाई पर कई लोग अपने-अपने अंदाज में विदाई दे रहे हैं।
अब इंग्लैंड ने नंबर वन टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने उनके नाम पर अपने कुत्ते का नाम रखा है। आप जानना चाहेंगे कि उन्होंने क्यों किया ऐसे?
लैटिन हैविट के उपनाम को दिया अपने कुत्ते का नाम
लगभग आठ दशक के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए इंग्लैंड के खाते में पहला ग्रैंड स्लैम डालने वाले एंडी मरे भी इस समय ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल रहे हैं और उनका सफर जारी है।
मरे ने ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी लैटिन हैविट की विदाई पर उन्हें अपने अंदाज में सम्मान देते हुए अपने कुत्ते का नाम उनके नाम पर रखा है। मरे ने हैविट के उपनाम 'रस्टी' को अपने कुत्ते का नाम दिया। हैविट मरे के बेहद पसंदीदा खिलाड़ी रहे हैं और वह उनका काफी सम्मान भी करते हैं।
मरे ने कहा, "मैंने वास्तव में उनका नाम अपने ढेर सारे कुत्तों में से एक को उनका नाम दिया है क्योंकि वह उन लोगों में से हैं जिन्हें मैं बचपन में पसंद करता था।" उन्होंने आगे कहा, "वह मेरे रोल मॉडल थे, जब मैं टूर पर खेलने आया करता था तो वह मेरे लिए हमेशा बेहद खास हुआ करते थे।"
मरे को जानवरों से बेहद प्यार है। उन्होंने बताया था कि जब वह 10 साल के थे तो उन्होंने हैमस्टर (चूहे जैसा जानवर) को अपना पहला पालतू जानवर बनाया और नाम दिया था व्हिस्की।
दूसरी ओर, कोर्ट में विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त मरे पुरुषों की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की सैम ग्रोथ के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने वाली सर्विस का माकूल जवाब देते हुए 6-0, 6-4, 6-1 से जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश कर लिया।