फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और अनमोल खरब के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम-चार में पहुंचे

Fri, 30 Oct 2026 11:09 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।
  • पीवी सिंधू ने जर्मनी की अमाली शुल्ज को सीधे गेमों में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
  • वहीं, अनमोल खरब ने हमवतन उन्नति हुड्डा को हराकर अंतिम-4 में प्रवेश किया। 
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उनके साथ युवा भारतीय खिलाड़ी अनमोल खरब ने भी अंतिम-4 में प्रवेश किया। इसके साथ ही महिला सिंगल्स में दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला तय हो गया है। वहीं, पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने शानदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन
Trending Videos

सिंधू ने किसे हराया?
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की अमाली शुल्ज को सीधे गेमों में 21-12, 21-10 से हराया। फ्रेंच ओपन में उपविजेता रहने के बाद सिंधू ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने महज 28 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया। पूरे मैच में सिंधू का दबदबा देखने को मिला। उन्होंने खेले गए कुल 64 अंकों में से 42 अंक अपने नाम किए।

अनमोल खरब - फोटो : @Media_SAI
अनमोल खरब ने छठी वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा को हराया
दूसरी ओर, अनमोल खरब ने महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में हमवतन और छठी वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। अनमोल ने एक घंटे आठ मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 18-21, 21-16 से जीत दर्ज की। अब सेमीफाइनल में पीवी सिंधू और अनमोल खरब आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले के साथ ही महिला सिंगल्स में भारत का एक खिलाड़ी फाइनल में पहुंचना तय हो गया है। दोनों खिलाड़ियों की नजरें अब खिताबी मुकाबले में जगह बनाने पर होंगी।
विज्ञापन

लक्ष्य सेन - फोटो : IANS
लक्ष्य सेन ने भी की सेमीफाइनल में एंट्री
पुरुष सिंगल्स में भारत के लक्ष्य सेन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम-4 में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने फिनलैंड के काले कोलजोनेन को तीन गेम तक चले मुकाबले में 14-21, 21-17, 21-13 से हराया। पहला गेम गंवाने के बाद लक्ष्य ने दमदार वापसी की और अगले दोनों गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। एक घंटे छह मिनट तक चले इस मुकाबले में लक्ष्य ने अपने खेल का स्तर बेहतर करते हुए जीत हासिल की। विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन अब सेमीफाइनल में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से भिड़ेंगे। इस तरह हाइलो ओपन में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है और अब सभी की निगाहें सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें