फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PT Usha: पीटी उषा ने किया भारत ओलंपिक अनुसंधान एवं शिक्षा केंद्र का उद्घाटन, बोलीं- 'ऐसे केंद्र महत्वपूर्ण'

Sun, 23 Jun 2024 07:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

उषा ने बताया कि यह वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखने वाले खिलाड़ियों के लिए महत्वाकांक्षा और उम्मीद की किरण के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन
पीटी उषा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के गांधीनगर जिले में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) में रविवार को भारत ओलंपिक अनुसंधान एवं शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और प्रसिद्ध धाविका पीटी उषा ने कहा कि यह भारतीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र में ज्ञान, नवाचार और प्रदर्शन के केंद्र के रूप में काम करेगा।

उन्होंने आरआरयू परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस तरह के केंद्र का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह खेल और ओलंपिक में उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता की ओर उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। उषा ने कहा कि यह केंद्र ज्ञान के भंडार के रूप में काम करेगा, जिसमें ओलंपिक से जुड़े डेटा, प्रशिक्षण पद्धतियों, खेल विज्ञान और खिलाड़ियों के विकास से जुड़ी जानकारी होगी।

विज्ञापन


उषा ने कहा, "हम एक साथ काम करने के साथ ज्ञान साझा करके और नवाचार को अपनाकर मजबूत खेल संस्कृति बना सकते हैं। यह जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक प्रतिभाओं को पोषित करेगी। हमें अपने खिलाड़ियों को समर्थन और प्रेरणा देना जारी रखने के साथ, उन्हें उत्कृष्टता हासिल करने के लिए आवश्यक संसाधन और प्रोत्साहन देते रहना होगा।"

उषा ने बताया कि यह वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखने वाले खिलाड़ियों के लिए महत्वाकांक्षा और उम्मीद की किरण के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा, "एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसने अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा एथलेटिक्स को समर्पित किया है, मैं कठोर शोध और निरंतर सीखने के महत्व को समझती हूं। अपने जीवन का ज्यादातर समय एथलेटिक्स को समर्पित करने वाली खिलाड़ी के तौर पर मैं अनुसंधान और निरंतर सीखने के महत्व को समझती हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें