फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाक-चौबंद की गई फार्मूला वन की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरीन के अधिकारियों ने दावा किया है कि फार्मूला वन रेस के आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार शाम को फोर्स इंडिया टीम स्टाफ को ग्रांड प्रिक्स सर्किट से होटल ले जाने वाले कार के पास पेट्रोल बम फेंका गया था हालांकि इस धमाके में कोई घायल नहीं हुआ था।
विज्ञापन


गल्फ न्यूज ने बहरीन के अधिकारियों के हवाले से कहा है कि फोर्स इंडिया टीम के सदस्यों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा वाहन निशाने पर नहीं था लेकिन धमाका प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हो रहे संघर्ष के चलते हुआ।

सर्किट अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्हें बहरीन के अधिकारियों पर ऐसी घटनाओं से निपटने की उनकी क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास है। देश के पब्लिक सिक्योरिटी प्रमुख मेजर जनरल तारिक अल हसन ने दावा किया है कि गैरकानूनी रैलियों में हिस्सा लेने, सड़क बंद करने और लोगों पर पेट्रोल बम, आयरन रॉड और पत्थरों से हमला करने के आरोप में बड़ी संख्या में दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें