ये भी पढ़ें: Elnaz Rekabi: बिना हिजाब प्रतियोगिता में शामिल हुई ईरानी पर्वतारोही, लटकी गिरफ्तारी की तलवार, अब मांगी माफी
क्या हुआ था?
रोनाल्डो को टॉटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ शुरुआती एकादश में नहीं रखा गया। इसके अलावा उन्हें मैच के दौरान किसी खिलाड़ी के स्थान पर खेलने के लिए भेजा भी नहीं गया। इससे वह नाराज हो गए। रोनाल्डो ने गुस्से में ऐसा काम किया, जिसकी उनसे किसी ने उम्मीद नहीं की थी। वह मैच में खिलाए जाने पर गुस्से में 90 मिनट पूरे होने से पहले ड्रेसिंग रूम में चले गए। नियम के मुताबिक, कोई भी खिलाड़ी मैच के दौरान अधिकारियों को बताकर ही ड्रेसिंग रूम में जा सकता है। रोनाल्डो ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। वह गुस्से में सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ गए।
ये भी पढ़ें: Ronaldo Video: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की इस हरकत से फैंस हैरान, मैच में नहीं खिलाए जाने पर उठाया यह कदम
स्टीवन जेरार्ड के साथ क्या हुआ?
स्टीवन जेरार्ड को एस्टन विला के मैनेजर के पद से बर्खास्त कर दिया गया। गुरुवार को फुलहम के खिलाफ मिली 0-3 की हार के दो घंटे बाद ही जेर्राड को हटा दिया। इस सीजन में विला की टीम को 11 मैचों में सिर्फ दो जीत मिली है। एस्टन विला की टीम नौ अंकों के साथ 17वें स्थान पर है। उसे छह मैचों में हार मिली और तीन ड्रॉ रहे हैं।
एस्टन विला ने अपने बयान में कहा, "एस्टन विला फुटबॉल क्लब इस बात की पुष्टि करता है कि मुख्य कोच स्टीवन गेरार्ड ने तत्काल प्रभाव से क्लब छोड़ दिया है। हम स्टीवन को उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।''
जेरार्ड 11 महीने पहले ही टीम के मैनेजर बने थे। वह इससे पहले रेंजर्स टीम के कोच थे। उनकी कोचिंग में एस्टन विला की टीम पिछले सीजन में 14वें स्थान पर रही थी। उन्हें डीन स्मिथ की जगह कोच बनाया गया था। वह अपनी कोचिंग में रेंजर्स टीम के साथ 2021 में स्कॉटिश लीग को जीतने में सफल रहे थे, लेकिन एस्टन विला को वह ज्यादा सफलता नहीं दिला सके।