फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France: पीएम मोदी बोले- भारत में एम्बाप्पे के प्रशंसक फ्रांस से ज्यादा; फेडरर को थलाइवा कहे जाने का किया जिक्र

Fri, 14 Jul 2023 12:23 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

किलियन एम्बाप्पे दुनिया के सबसे बेहतरीन युवा फुटबॉलर हैं। वह 2018 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। इसके अलावा उनके रहते हुए टीम 2022 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। वहां उसे लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। एम्बाप्पे ने उस मैच में तीन गोल दागे थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वहां भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। मोदी ने अपने संबोधन में फ्रांस के फुटबॉल कप्तान किलियन एम्बाप्पे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके जितने प्रशंसक और समर्थक फ्रांस में नहीं होंगे, उससे कहीं ज्यादा भारत में हैं। वहीं, उन्होंने स्विट्जरलैंड के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और फ्रांस के संबंधों के बारे में बात करते हुए फ्रांस के स्टार फुटबॉलर एम्बाप्पे के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ''फ्रांस के फुटबॉल खिलाड़ी की प्रसिद्धि भारत आकर देखिए। किलियन एम्बाप्पे के जितने फैंस फ्रांस में नहीं होंगे, उनसे ज्यादा वह भारत के युवाओं में सुपरहिट हैं।''

विश्व कप जीत चुके हैं एम्बाप्पे
किलियन एम्बाप्पे दुनिया के सबसे बेहतरीन युवा फुटबॉलर हैं। वह 2018 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। इसके अलावा उनके रहते हुए टीम 2022 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। वहां उसे लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। एम्बाप्पे ने उस मैच में तीन गोल दागे थे। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके थे। एम्बाप्पे के फ्रांस के सबसे बेहतरीन फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन की ओर से भी खेलते हैं।
विज्ञापन


विंबलडन ने फेडरर को कहा था 'थलाइवा'
विंबलडन के ओपनिंग सेरेमनी में टेनिस के बेताज बादशाह रोजर फेडरर भी पहुंचे थे। विंबलडन का उनके लिए किया गया एक ट्वीट काफी वायरल हुआ। फेडरर को विंबलडन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें करीब दो मिनट का स्टैंडिग ओवेशन मिला। फेडरर के साथ उनकी पत्नी मिर्का भी मौजूद थीं। इसके बाद विंबलडन ने फेडरर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- थलाइवा। इस शब्द का इस्तेमाल भारत में रजनीकांत के फैंस इस्तेमाल करते हैं।

रजनीकांत को तमिलनाडु के लोग उन्हें दीवानगी में 'थलाइवा' कहते हैं। यह 'थलाइवर' से बना है, जिसका अर्थ है, 'लीडर या बॉस।' प्रधानमंत्री मोदी ने भाषाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है। कुछ दिन पहले टेनिस दिग्गज रोजर फेजरर को विंबलडन ने 'थलाइवा' कहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें