फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने जूनियर हॉकी टीम की प्रशंसा में पढ़े कसीदे, पांचवीं बार खिताब जीतने पर दी बधाई

Thu, 05 Dec 2024 09:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गत विजेता भारत ने अरजीत सिंह हुंदल के चार गोल की मदद से बुधवार को मस्कट में पुरुष जूनियर एशिया कप के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर खिताब की हैट्रिक लगाई थी।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने दी बधाई - फोटो : ANI/@TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष जूनियर एशिया कप जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम की सराहना करते हुए गुरुवार को कहा कि उनके बेजोड़ कौशल, अटूट धैर्य और अविश्वसनीय टीम वर्क ने इस जीत को इस खेल के गौरवशाली इतिहास में दर्ज कर दिया। मोदी ने एक्स पर लिखा, हमें अपने हॉकी चैंपियन पर गर्व है। हमारी पुरुष जूनियर टीम ने जूनियर एशिया कप 2024 का खिताब जीता है। यह भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। उनके बेजोड़ कौशल, अटूट धैर्य और अविश्वसनीय टीम वर्क ने इस जीत को इस खेल के गौरवशाली इतिहास में दर्ज कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
गत विजेता भारत ने अरजीत सिंह हुंदल के चार गोल की मदद से बुधवार को मस्कट में पुरुष जूनियर एशिया कप के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर खिताब की हैट्रिक लगाई थी। भारत का जूनियर एशिया कप में यह पांचवां खिताब है। इससे पहले उसने 2004, 2008, 2015 और 2023 में यह खिताब जीता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें