फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi-Manu Bhaker: पीएम ने की मनु से फोन पर बात, कहा- टोक्यो में पिस्टल दगा दे गई, पेरिस में कसर पूरी कर दी

Sun, 28 Jul 2024 08:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनु भाकर की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर बधाई दी। वहीं, मनु ने भी उनका आभार जताया।
विज्ञापन
मनु भाकर-पीएम मोदी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीत लिया। उनकी ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर बधाई दी। वहीं, मनु ने भी उनका आभार जताया।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने पहले मनु को ट्वीट कर बधाई दी थी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "एक ऐतिहासिक पदक। बहुत बढ़िया, मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला पदक जीतने के लिए। कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है।"

इसके जवाब में मनु ने लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। मैं सरकार को सभी समर्थन और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। इसका बहुत मतलब है।" 

इसके बाद पीएम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता मनु भाकर को फोन पर बधाई दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। दोनों के बीच एक लंबी बातचीत हुई। पीएम ने मनु से कहा, "तुम्हारे पदक की खबर सुनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। पीएम ने कहा आप 0.1 अंक से रजत पदक से चूक गईं। बावजूद इसके आपने देश का नाम रोशन किया है। पीएम ने कहा आपको दो तरह के श्रेय मिल रहे हैं। पदक जीतने के लिए और ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की पहली महिला शूटर बनने के लिए।" उन्होंने आगे कहा, "टोक्यो ओलंपिक में उनकी पिस्टल ने उनके साथ दगा कर दिया था, लेकिन इस बार उन्होंने सारी कमियों को पूरा कर दिया।" मनु ने इस पर कहा, "अभी और मैच हैं, आगे उनमें और अच्छा करूं ऐसी उनकी कोशिश रहेगी।"
विज्ञापन

पीएम से बात के बाद निशानेबाज ने बताया कि मुझे बहुत अच्छा लगा कि "उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाला।हमारी लंबी बातचीत हुई। उन्होंने मुझे बधाई दी। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें