'देश का नाम किया रोशन'
पीएम ने कहा, मुझे अपने एथलीटों पर बेहद गर्व हैं, जिन्होंने तूरिन में हुए विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में देश का नाम रोशन किया। हमारा अविश्वसनीय दल 33 पदक जीतकर घर लौटा है। मैं इस दल से संसद में मिला और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी। दल के साथ खेल मंत्री मनसुख मांडविया, खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा भी मौजूद थीं। खेल मंत्री मांडविया ने पीएम की पोस्ट और फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, अपने परम मित्र के साथ एथलीट।
खेल मंत्रालय ने पदक विजेताओं के कैश अवॉर्ड में बढ़ोतरी की भी घोषणा की। स्वर्ण पदक विजेता को 20 लाख, रजत विजेता को 14 लाख और कांस्य विजेता को 8 लाख रुपये का कैश अवॉर्ड मिलेगा। इससे पहले मल्लिका नड्डा की अगुवाई में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भारतीय दल का सम्मान किया गया, जिसमें खेल मंत्री मांडविया और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी मौजूद रहीं।