फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India: खेल मंत्री ने की खेलो इंडिया की तारीफ, कहा- इस पहल ने युवाओं को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई

Tue, 18 Mar 2025 11:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खेलो इंडिया पैरा खेल 2025 यहां 20-27 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे जिसने देश भर के 1300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इस अवसर पर भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और उम्मीद है कि देश भविष्य में प्रमुख पैरा प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ने के लिए शुरुआती मंच बन गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

मांडविया ने खेलो इंडिया पैरा खेल 2025 के लोगो, गान और शुभंकर के लॉन्च के मौके पर कहा, हम यहां खेलो इंडिया पैरा खेल के लॉन्च समारोह के लिए हैं। खेलो इंडिया देश के युवा खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्टता हासिल करने, अनुभव प्राप्त करने और फिर वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का महत्वपूर्ण मंच बन गया है।
विज्ञापन

खेलो इंडिया पैरा खेल 2025 यहां 20-27 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे जिसने देश भर के 1300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इस अवसर पर भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और उम्मीद है कि देश भविष्य में प्रमुख पैरा प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें