पीएम ने की प्रशंसा
पीएम मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, एशिया कप खिताब जीतने के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को बधाई। टीम ने बहुत धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। इस सफलता से विशेषकर युवाओं में हॉकी के प्रति बढ़ते जुनून का भी पता चलता है। टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
फाइनल में चमकीं निधि
शूटआउट से पहले भी भारतीय गोलकीपर निधि चीन के लगातार हमलों के आगे दीवार बनकर खड़ी रही थीं। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर था। चीन की जिनजुआंग ने 30वें मिनट में बढ़त बनाई थी पर कनिका के गोल से भारत ने 41वें मिनट में बराबरी कर ली थी शूटआउट में साक्षी ने गोल कर बढ़त दिलाई और गोलकीपर निधि ने चीन के प्रयास को विफल कर दिया। चीन ने हाओ के सटीक निशाने से बराबरी कर ली। इशिका ने स्कोर 2-2 किया। चीन के दो प्रयास विफल रहे सुनेलिता ने गोल कर यादगार जीत दिलाई।