कुछ दिन पूर्व एक मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की खेल के दौरान सिर पर गेंद लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया बल्कि समूचा क्रिकेट जगत सन्न हो गया था।
फिलिप ह्यूज को श्रृद्धांजली देने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने निश्चय किया है कि ह्यूज के बल्ले को नेपाल स्थित माउंट एवरेस्ट स्थापित किया जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन वॉली एडवर्ड्स ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बातचीत में कहा कि ह्यूज के बल्ले को अगले साल मार्च और अप्रैल माह के बीच माउंट एवरेस्ट ले जाया जाएगा।
उन्होंने कहा, ''इस मामले में नेपाल क्रिकेट बोर्ड से बात की गई है। मार्च माह में नेपाल में 63 ओवरों का मैच कराया जाएगा। जिसमें एक टीम के कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रेलिया से एक खिलाड़ी को भेजा जाएगा जबकि दूसरी टीम के कप्तान के नेपाल बोर्ड से होगा।''
उल्लेखनीय है कि जब फिलिप ह्यूज के सिर पर गेंद लगी थी तब वे 63 रन बनाकर क्रीज पर थे।