फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajrang Punia: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने पहलवान बजरंग को भेजा समन, कोच की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Fri, 04 Aug 2023 12:13 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिकायतकर्ता नरेश दहिया ने आपराधिक मानहानि शिकायत में कहा कि 10 मई को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान, बजरंग पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया, नरेश दाहिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मानहानि के मामले में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया को तलब किया है। कोर्ट ने पुनिया को बतौर आरोपी छह सितंबर को तलब किया है। कुश्ती कोच नरेश दहिया ने बजरंग पूनिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है, जिसमें सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बजरंग को समन भेजा है। अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया पूनिया के खिलाफ मानहानि मामले में समन जारी करने का आधार है।
विज्ञापन


मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट यशदीप चहल ने कहा, प्रथम दृष्टया मानहानि के सभी तत्व सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि समन के चरण में यह काफी हद तक तय हो गया है कि अदालत को आरोपी द्वारा किए जा सकने वाले संभावित बचाव के तुलनात्मक विश्लेषण में जाने की आवश्यकता नहीं है। अदालत ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया गया बयान दुर्भावनापूर्ण इरादे का परिणाम था। शिकायत में दावा किया गया है कि पुनिया ने अन्य पहलवानों/व्यक्तियों के साथ मिलकर 10 मई को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन में दहिया के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

शिकायतकर्ता नरेश दहिया ने आपराधिक मानहानि शिकायत में कहा कि 10 मई को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान, बजरंग पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


भारतीय के शीर्ष पहलवानों के नेतृत्व में देश के 30 पहलवान जनवरी 2023 में धरने पर बैठ गए थे। पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बृजभूषण और कई कोच महिला खिलाड़ियों और महिला कोच का यौन शोषण करते हैं। हालांकि, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत के बाद पहलवानों ने धरना खत्म कर दिया था। कई महीने इंतजार करने के बाद जब कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पहलवान अप्रैल में फिर धरने पर बैठे थे और एक महीने से अधिक समय तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर रहे थे। इसी दौरान बजरंग ने कोई ऐसा बयान दिया था, जिसे आधार बनाकर नरेश दाहिया ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें