मंगलवार देर रात हुए फाइनल मुकाबले में ऊंची कूद में शरद कुमार ने 1.88 मीटर की दूरी तय कर रजत पदक जीता। मरियप्पन थंगावेलु ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए 1.85 मीटर की दूरी तय की। उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत के स्टार भाला फेंक पैरा एथलीट अजीत सिंह ने पुरुष भाला फेंक एफ 46 वर्ग स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने भाला फेंक F46 फाइनल में 65.62 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। वहीं, इसी स्पर्धा में सुंदर सिंह गुर्जर ने भी सीजन के अपने सर्वश्रेष्ठ 64.96 थ्रो के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। साथ ही तेलंगाना की दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर दौड़ में 55.82 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता।
पैरालंपिक 2024 में इन्होंने जीते पदक
- अवनि लेखरा: स्वर्ण पदक: निशानेबाजी
- मोना अग्रवाल: कांस्य पदक: निशानेबाजी
- प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
- मनीष नरवाल: रजत पदक: निशानेबाजी
- रुबीना फ्रांसिस: कांस्य पदक: निशानेबाजी
- प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
- निषाद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
- योगेश कथुनिया: रजत पदक: एथलेटिक्स
- नितेश कुमार: स्वर्ण पदक: बैडमिंटन
- मनीषा रामदास: कांस्य पदक: बैडमिंटन
- तुलसीमति मुरुगेसन: रजत पदक: बैडमिंटन
- सुहास एलवाई: रजत पदक: बैडमिंटन
- राकेश कुमार/शीतल देवी: कांस्य पदक: तीरंदाजी
- सुमित अंतिल: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
- नित्या श्री सिवान: कांस्य पदक: बैडमिंटन
- दीप्ति जीवनजी: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
- अजीत सिंह: रजत पदक: एथलेटिक्स
- सुंदर सिंह गुर्जर: कांस्य पदक:एथलेटिक्स
- शरद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
- मरियप्पन थंगावेलु: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
भारत के पास बुधवार को पैरालंपिक में अपने सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका तक पहुंचने का शानदार मौका है। टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भाविना पटेल टेबल टेनिस में चुनौती पेश करेंगी। पुरुषों के शॉट पुट में मोहम्मद यासर, रोहित कुमार और सचिन सरजेराव खिलारी एक्शन में होंगे। पावरलिफ्टिंग में सभी की नजरें पुरुष 49 किग्रा के परमजीत कुमार और महिला 45 किग्रा सकीना खातून पर टिकी होंगी। तीरंदाजी पुरुष रिकर्व (प्री-क्वार्टर फाइनल) में हरविंदर सिंह का सामना ताइवान के त्सेंग लुंग-हुई से होगा। साइकिलिंग में भी भारतीय एथलीट्स चुनौती पेश करेंगे। व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल में अरशद शेख प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि महिलाओं के C1-3 व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल में ज्योति गडेरिया पदक के लिए लड़ेंगी।