फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympics 2024: भारतीय नौकाचालक रेपेचेज में तीसरे स्थान पर, फाइनल बी में प्रवेश किया

Sat, 31 Aug 2024 09:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

अनीता ने 18 साल की उम्र में एक सड़क दुर्घटना में अपना पैर खो दिया था। उन्होंने इस साल की शुरुआत में वर्ल्ड रोइंग एशियाई और ओसनियाई पैरालंपिक क्वालिफायर में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
अनिता और नारायण कोंगनापल्ले - फोटो : @narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौकाचालक अनिता और नारायण कोंगनापल्ले शनिवार को यहां पेरिस पैरालंपिक की मिश्रित पीआर-3 डबल स्कल्स स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहे। शुक्रवार को हीट के दौरान भारतीय जोड़ी 8:06.84 सेकंड के समय से पांचवें स्थान पर रही थी। अनीता ने 18 साल की उम्र में एक सड़क दुर्घटना में अपना पैर खो दिया था। उन्होंने इस साल की शुरुआत में वर्ल्ड रोइंग एशियाई और ओसनियाई पैरालंपिक क्वालिफायर में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

धमाके में गंवा दिया था पांव 
राष्ट्रीय राइफल्स के पूर्व सैनिक कोंगनापल्ले ने 2015 में जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान एक खान में हुए धमाके में अपना पैर खो दिया था। उनकी उपलब्धियों में वर्ल्ड रोइंग एशियाई और ओसनियाई पैरालंपिक क्वालिफायर और एशियन रोइंग वर्चुअल इंडोर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक शामिल हैं। पीआर-3 श्रेणी वे पैरा एथलीट खेलते हैं जिनके पैर कोई काम नहीं कर सकते जिससे वे सीट को स्लाइड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें