फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: विनेश फोगाट को रजत पदक मिलेगा या नहीं, अपील पर खेल पंचाट आज शाम सुनाएगा फैसला

Sat, 10 Aug 2024 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

भारतीय पहलवान ने अपनी अपील में लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिए जाने की मांग की है क्योंकि मंगलवार को अपने मुकाबलों के दौरान उनका वजन निर्धारित सीमा के अंदर था। विनेश का पक्ष जाने माने सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे और विदुष्पत सिंघानिया ने रखा।
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल पंचाट (CAS) का तदर्थ प्रभाग भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर शनिवार को यहां स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे (भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे) अपना फैसला सुनाएगा। मामले की सुनवाई शुक्रवार को समाप्त हुई जिसमें कैस ने विनेश की अपील स्वीकार कर लिया। विनेश ने फाइनल की सुबह 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ अपील की थी।
विज्ञापन

खेल पंचाट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'ओलंपिक खेलों से संबंधित खेल पंचाट मध्यस्थता नियमों के अनुच्छेद 18 के आवेदन के तहत खेल पंचाट के तदर्थ प्रभाग के अध्यक्ष ने पैनल को 10 अगस्त 2024 को पेरिस के समय शाम छह बजे तक फैसला देने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है।'

ओलंपिक के दौरान विवाद निवारण के लिए विशेष रूप से बनाए गए तदर्थ प्रभाग ने कहा था कि रविवार को पेरिस खेलों के समापन से पहले फैसले की उम्मीद की जा सकती है। सुनवाई के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शुक्रवार को कहा कि उसे सकारात्मक फैसले की उम्मीद है।

आईओए ने एक बयान में कहा, 'भारतीय ओलंपिक संघ को उम्मीद है कि पहलवान विनेश फोगाट द्वारा खेल पंचाट के तदर्थ प्रभाग के समक्ष उनके वजन में विफलता के खिलाफ दायर आवेदन का सकारात्मक समाधान होगा।' विनेश की जगह फाइनल में क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमान लोपेज उतरीं, जो सेमीफाइनल में उनसे हार गई थीं।
विज्ञापन

भारतीय पहलवान ने अपनी अपील में लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिए जाने की मांग की है क्योंकि मंगलवार को अपने मुकाबलों के दौरान उनका वजन निर्धारित सीमा के अंदर था। विनेश का पक्ष जाने माने सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे और विदुष्पत सिंघानिया ने रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें