फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinesh Phogat: फाइनल से पहले बढ़े वजन के कारण अयोग्य करार दी गईं विनेश, फैंस का टूटा दिल, देखें प्रतिक्रिया

Wed, 07 Aug 2024 01:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

विनेश के पास स्वर्ण पदक जीतने का मौका था। वह जिस लय में नजर आ रहीं थीं, उससे फैंस स्वर्ण पदक की कयास लगा रहे थे। हालांकि, अब वह इस मुकाबले से बाहर हो गई हैं। फाइनल में विनेश का सामना अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांड से मुकाबला होना था। 
विज्ञापन
विनेश फोगाट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट आठ अगस्त को महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती का फाइनल मैच खेलने वाली थीं। हालांकि, इससे पहले उन्हें तगड़ा झटका लगा। बढ़े हुए वजन के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया। 
विज्ञापन

विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
क्यूबा की पहलवान को सेमीफाइनल में हराया
मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में विनेश ने क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था। वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थीं।  पहले राउंड तक 1-0 से आगे थीं। फिर आखिरी तीन मिनट में उन्होंने क्यूबा की पहलवान पर डबल लेग अटैक किया और चार पॉइंट अर्जित किए। इस बढ़त को उन्होंने अंत तक बनाए रखा और फाइनल में जगह बनाई। विनेश का इस ओलंपिक में सफर शानदार रहा है। सेमीफाइनल से पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की लिवाच उकसाना को 7-5 से हराया था।

विनेश फोगाट - फोटो : PTI
फैंस का टूटा दिल
विनेश के पास स्वर्ण पदक जीतने का मौका था। वह जिस लय में नजर आ रहीं थीं, उससे फैंस स्वर्ण पदक की कयास लगा रहे थे। हालांकि, अब वह इस मुकाबले से बाहर हो गई हैं। फाइनल में विनेश का सामना अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांड से मुकाबला होना था। 

आइये देखते हैं फैंस के रिएक्शंस...
विज्ञापन

क्रिकेट जगत के सितारों ने भी जताया दुख
क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ियों ने इस फैसले पर निराशा जताई है।

सुनील गावस्कर ने कहा, "मुझे लगता है कि यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे यह भी लगता है कि यह सबसे अनुचित है। मुझे उम्मीद है कि अधिकारी इस पर ध्यान देंगे कहा और इस पर कड़ा विरोध दर्ज करेंगे क्योंकि यह शुरुआती दौर का मुकाबला नहीं है। हम पदक दौर की बात कर रहे हैं और इसलिए भारत में किसी को भी इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए फिर चाहे वह ओलंपिक संघ हो या भारत सरकार।"

सचिन तेंदुलकर ने कहा, "निशा दहिया और विनेश फोगाट, आपके साहस और दृढ़ संकल्प ने पूरे देश को प्रेरित किया है। निशा, चोट के बावजूद इस तरह के जज्बे के साथ लड़ना वाकई उल्लेखनीय था। विनेश, अयोग्यता के दिल टूटने के बावजूद, फाइनल तक की आपकी अविश्वसनीय यात्रा और युई सुसाकी के खिलाफ जीत ने हमारी गहरी प्रशंसा अर्जित की है। आप दोनों चैंपियन की भावना को मूर्त रूप देते हैं। हालांकि परिणाम वैसे नहीं थे जैसी हमें उम्मीद थी, लेकिन आपके लचीलेपन और दिल ने एक स्थायी प्रभाव डाला है। अपना सिर ऊँचा रखें, यह जानते हुए कि पूरा देश आपके समर्थन में खड़ा है। भारत के लिए अपना सब कुछ देने के लिए धन्यवाद। हमें आप दोनों पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है।" इरफान पठान ने कहा, "यह विनेश फोगाट और हम सभी के लिए बहुत दुखद है, क्योंकि हम जानते थे कि वह स्वर्ण पदक जीतने के बहुत करीब थी। आपने हमें गौरवान्वित किया है।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें