फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinesh Phogat: विनेश के संन्यास के फैसले पर आया चाचा महावीर फोगाट का बयान, बोले- अगले ओलंपिक के लिए मनाएंगे

Thu, 08 Aug 2024 10:47 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

पेरिस ओलंपिक में मिली निराशा के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का एलान कर दिया। गुरुवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर अपने इस फैसले की जानकारी दी।
विज्ञापन
महावीर फोगाट-विनेश फोगाट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती के फाइनल से अयोग्य घोषित होने के अगले दिन दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का एलान कर दिया। गुरुवार को उन्होंने अपनी मां के नाम संदेश लिखते हुए कहा कि वह हार गईं। उनके इस फैसले पर उनके चाचा और कोच महावीर फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि विनेश के पेरिस से लौटने के बाद वह उन्हें अगले ओलंपिक के लिए मनाएंगे।
विज्ञापन

विनेश फोगाट - फोटो : Twitter
कैटेगरी से अधिक वजन के कारण बाहर हुईं विनेश
दरअसल, बुधवार को महिलाओं की 50 किग्रा कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उन्हें कैटेगरी से 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण फाइनल से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। इसके बाद गुरुवार को महिला पहलवान ने संन्यास की घोषणा कर दी। 

विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
विनेश ने किया संन्यास का एलान
पेरिस ओलंपिक में मिली निराशा के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का एलान कर दिया। गुरुवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर अपने इस फैसले की जानकारी दी। विनेश ने लिखा, "मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024 आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।"
विज्ञापन

विनेश फोगाट - फोटो : Twitter
'हम उसे समझाने की कोशिश करेंगे'
विनेश के इस फैसले पर अब उनके चाचा महावीर फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि विनेश के पेरिस से लौटने के बाद वह उन्हें अगले ओलंपिक के लिए मनाएंगे। उन्होंने कहा, "इस बार ओलंपिक स्वर्ण पदक पक्का था लेकिन वह अयोग्य घोषित कर दी गई। यह दुखद है और इसलिए उसने यह फैसला किया है। एक बार जब वह वापस आ जाएगी, तो हम सभी उसे समझाने की कोशिश करेंगे कि क्या वह अगले ओलंपिक में भाग लेने के लिए तैयार है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें