फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympics: किशोर जेना का ओलंपिक में सफर हुआ खत्म, 80.73 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके

Tue, 06 Aug 2024 04:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

जेना ने अपने पहले प्रयास में भाले को 80.73 मीटर की दूरी तक फेंका लेकिन अपने दूसरे प्रयास में फाउल कर गए। उन्होंने अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में भाले को 80.21 मीटर की दूरी तक फेंका।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा-किशोर जेना - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के किशोर जेना मंगलवार को पुरुष भाला फेंक के ग्रुप ए क्वालिफिकेशन में 80.73 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ अपने ग्रुप में नौवें स्थान पर रहे। ग्रुप ए से चार एथलीट्स ने 84 मीटर के ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क को पार किया और फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। इसके बाद ग्रुप बी से नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के नदीम समेत पांच एथलीट्स ने ऑटोमैटिक क्वालिफाई किया। यानी दोनों ग्रुप से कुल नौ एथलीट्स ने ऑटोमैटिक क्वालिफाई किया फाइनल के लिए। ग्रुप ए और बी क्वालिफिकेशन के बाद 84 मीटर या इससे अधिक का थ्रो करने वाले सभी खिलाड़ी या दोनों ग्रुप से शीर्ष 12 खिलाड़ी गुरुवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाना था। नौ के बाद बचे तीन स्थान पर उन जेवलिन थ्रोअर्स ने क्वालिफाई किया जिनका थ्रो इन आठ के बाद बेस्ट था। हालांकि, इन तीन सर्वश्रेष्ठ प्रयास में जेना को थ्रो कहीं नहीं था। उनसे ऊपर कई एथलीट्स का थ्रो रहा। 
विज्ञापन


जेना का थ्रो कैसा रहा?
जेना ने अपने पहले प्रयास में भाले को 80.73 मीटर की दूरी तक फेंका लेकिन अपने दूसरे प्रयास में फाउल कर गए। उन्होंने अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में भाले को 80.21 मीटर की दूरी तक फेंका। ग्रुप ए से जर्मनी के जूलियन वेबर अपने पहले ही प्रयास में 87.76 मीटर के प्रयास से शीर्ष पर रहे और फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए। कीनिया के पूर्व विश्व चैंपियन जूलियस येगो (85.97 मीटर) और टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के याकुब वादलेच (85.63 मीटर) ने क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।

जेना ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था
फिनलैंड के टोनी केरानेन (85.27 मीटर) भी भाले को 84 मीटर से अधिक दूर फेंककर ग्रुप ए से सीधे फाइनल में जगह बनाने वाले चौथे खिलाड़ी रहे। जेना ने पिछले साल अक्तूबर में एशियाई खेलों का रजत पदक जीतने के दौरान 87.54 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। इसके बाद मंगलवार से पहले वह छह प्रतियोगिताओं में सिर्फ एक बार 80 मीटर की दूरी को पार करने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रुप-बी से नीरज चोपड़ा ने क्वालिफाई किया
वहीं, ग्रुप-बी से भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक की शानदार शुरुआत की। नीरज ग्रुप बी के क्वालिफिकेशन में सबसे पहले शुरुआत करने आए और उन्होंने अपना इस सत्र का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो किया जो 84 मीटर के स्वत: क्वालिफिकेशन से काफी अधिक था। नीरज ने अपने स्वर्ण पदक के बचाव की बेहतरीन शुरुआत की है और उनसे फाइनल में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है। नीरज के अलावा पाकिस्तान के उनके प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम ने भी पहले ही प्रयास में कमाल का प्रदर्शन किया और 86.59 मीटर का थ्रो कर स्वतः फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। नीरज की तरह अरशद का भी यह सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज ने 87.58 मीटर के प्रयास के साथ टोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था। 2022 के विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटरसन 88.63 मीटर के थ्रो के साथ ग्रुप बी से क्वालिफाई करने वाले तीसरे खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें