फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: तरुणदीप रॉय का पुरुष एकल तीरंदाजी में सफर समाप्त, टॉम हॉल ने 6-4 से हराया

Wed, 31 Jul 2024 11:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

तरुणदीप ने दूसरा सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट में अच्छी वापसी की लेकिन हॉल ने चौथे सेट में जीत के साथ बढत कायम कर ली।
विज्ञापन
तरुणदीप राय - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अनुभवी तीरंदाज तरुणदीप रॉय पेरिस ओलंपिक के पुरुष एकल के अंतिम 64 दौर में बुधवार को इंग्लैंड के टॉम हॉल की चुनौती से पार नहीं पा सके। अपना चौथा ओलंपिक खेल रहे तरुणदीप को इंग्लैंड के तीरंदाज ने 6-4 (27-27, 27-28, 28-25, 28-29, 29-29) से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरुणदीप राय - फोटो : PTI
तरुणदीप ने दूसरा सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट में अच्छी वापसी की लेकिन हॉल ने चौथे सेट में जीत के साथ बढत कायम कर ली। तरुणदीप को मुकाबले को शूट ऑफ में खींचने के लिए आखिरी प्रयास में 10 अंक का निशाना लगाना था लेकिन वह नौ अंक का निशाना ही लगा पाये जिससे यह सेट बराबरी पर छूटा और हॉल ने निर्णायक बढ़त बना ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें