फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: स्वप्निल फाइनल में, सेन और सिंधू प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, मनिका-तरुणदीप का सफर खत्म

Wed, 31 Jul 2024 11:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

भारतीय बैडमिंटन के स्टार लक्ष्य सेन और पी वी सिंधू ने अपने अपने मुकाबले शानदार ढंग से जीतकर एकल प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने एस्तोनिया की क्रिस्टीन कूबा को 33 मिनट तक चले एकतरफा मुकाबले में 21-5, 21-10 से हराया।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक के पांचवें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। वहीं, पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। हालांकि, मनिका बत्रा और तरुणदीप राय को तगड़ा झटका लगा। दोनों अपने-अपने मैचों में हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन

स्वप्निल कुसाले - फोटो : @TheKhelIndia
कुसाले फाइनल में, ऐश्वर्य चूके 
कुसाले ने जहां फाइनल के लिए क्वालिफाई किया, वहीं ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर चूक गए। कुसाले क्वालिफाइंग दौर में 590 (38 एक्स ) का स्कोर करके सातवें स्थान पर रहे। वहीं ऐश्वर्य प्रताप 589 (33 एक्स) का स्कोर करके 11वें स्थान पर रहे। शीर्ष आठ निशानेबाज ही फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं। कुसाले ने नीलिंग में 198 (99 और 99), प्रोन में 197 (98 और 99) और स्ट्रैंडिंग पोजिशन में 195 ( 98 और 97 ) स्कोर किया। वहीं ऐश्वर्य प्रताप ने नीलिंग में 197 (98 और 99), प्रोन में 199 (100 और 99) और स्ट्रैंडिंग पोजिशन में 193 ( 95 और 98 ) स्कोर किया। स्पर्धा का फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा।

लवलीना बोरगोहेन - फोटो : @India_AllSports
मुक्केबाज लवलीना पदक जीतने से एक कदम दूर 
लवलीना बोरगोहेन (75 किलो ) ने अपने पहले मुकाबले में नॉर्वे की सुन्निवा होफ्स्टाड को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लवलीना ने टोक्यो में 69 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता था। वह लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने और भारतीय मुक्केबाजी में अभूतपूर्व उपलब्धि अपने नाम करने से महज एक जीत दूर हैं। हालांकि यह इतना आसान नहीं होगा। अब उनका सामना चार अगस्त को शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की लि कियान से होगा। इस मुकाबले में जीत से लवलीना का कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित हो जाएगा। प्रीति पवार को हालांकि प्री क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार देर रात प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया की पैन अमेरिकन खेलों की चैंपियन और विश्व रजत पदक विजेता येनी मार्सेला एरियास को कड़ी चुनौती दी लेकिन इसके बावजूद उन्हें 2-3 के विभाजित फैसले से हार का सामना करना पड़ा।

पीवी सिंधू - फोटो : PTI
सेन और सिंधू एकल प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
भारतीय बैडमिंटन के स्टार लक्ष्य सेन और पी वी सिंधू ने अपने अपने मुकाबले शानदार ढंग से जीतकर एकल प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने एस्तोनिया की क्रिस्टीन कूबा को 33 मिनट तक चले एकतरफा मुकाबले में 21-5, 21-10 से हराया। रियो ओलंपिक में रजत और तोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू दुनिया की नौवे नंबर की खिलाड़ी चीन की ही बिंगजियाओ से खेल सकती है जिसके खिलाफ वह 11 बार हारी और नौ बार जीती हैं। वहीं विश्व चैम्पियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता अलमोड़ा के तेईस वर्ष के लक्ष्य ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 50 मिनट में 21-18, 21-12 से मात दी।

दीपिका कुमारी - फोटो : PTI
तीरंदाज दीपिका प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
भारत की अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने लगातार दो मुकाबले जीतकर महिला व्यक्तिगत वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल प्रवेश कर लिया। कुछ दिन पहले भारतीय महिला तीरंदाजों की टीम क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हार गई थी जिसमें दीपिका के प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई थी । दीपिका ने व्यक्तिगत वर्ग में पहले एस्तोनिया की रीना परनाट को शूटआफ में 6 . 5 से हराया। इसके बाद नीदरलैंड की क्विंटी रोफेन को 6-2 से मात दी। अब उनका सामना प्री क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की मिशेले क्रोपेन से होगा।

श्रीजा अकुला - फोटो : SAI Media
श्रीजा अकुला प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
श्रीजा अकुला ने सिंगापुर की जियान झेंग को 51 मिनट तक कड़े मुकाबले में 4 . 2 से हराकर टेबल टेनिस महिला एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अपने 26वें जन्मदिन पर श्रीजा ने 9-11, 12-10, 11-4, 11-5, 10-12, 12-10 से जीत दर्ज की। श्रीजा का सामना अब चीन की नंबर एक खिलाड़ी सुन यिंगशा से होगा।

अनुष अग्रवाला - फोटो : @TheKhelIndia
अनुष अग्रवाला व्यक्तिगत ड्रेसेज में पदक की दौड़ से बाहर हुए
भारत के अनुष अग्रवाला ओलंपिक घुड़सवारी के व्यक्तिगत ड्रेसेज में अपने ग्रुप में 66.444 अंक के साथ नौवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूके।

मनिका बत्रा - फोटो : Twitter
टेबल टेनिस महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर मनिका बाहर
भारत की मनिका बत्रा बुधवार को यहां पेरिस ओलंपिक टेबल टेनिस महिला एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में जापान की मियू हिरानो से 1-4 से हारकर बाहर हो गईं। मनिका को 47 मिनट तक चले अंतिम 16 के मुकाबले में हिरानो ने 11-6, 11-9, 12-14, 11-8, 11-6 से शिकस्त दी। मनिका ने दो गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए तीसरे गेम में 14-12 से जीत दर्ज की। लेकिन इसके बाद इस लय को जारी नहीं रख सकी और अगले दो गेम गंवाकर बाहर हो गईं।

तरुणदीप राय - फोटो : PTI
तरुणदीप का सफर खत्म
भारत के अनुभवी तीरंदाज तरुणदीप रॉय पेरिस ओलंपिक के पुरुष एकल के अंतिम 64 दौर में बुधवार को यहां इंग्लैंड के टॉम हॉल की चुनौती से पार नहीं पा सके। अपना चौथा ओलंपिक खेल रहे तरुणदीप को इंग्लैंड के तीरंदाज ने 6-4 (27-27, 27-28, 28-25, 28-29, 29-29) से हराया। तरुणदीप ने दूसरा सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट में अच्छी वापसी की लेकिन हॉल ने चौथे सेट में जीत के साथ बढत कायम कर ली। तरुणदीप को मुकाबले को शूट ऑफ में खींचने के लिए आखिरी प्रयास में 10 अंक का निशाना लगाना था लेकिन वह नौ अंक का निशाना ही लगा पाये जिससे यह सेट बराबरी पर छूटा और हॉल ने निर्णायक बढ़त बना ली।

निशांत देव - फोटो : PTI


भारतीय शटलर प्रणय - फोटो : twitter

प्रणय ने ग्रुप 'के' में जीत दर्ज की
पुरुष एकल खिलाड़ी एचएस प्रणय ने वियतनाम के ले डुक फैट को 16-21, 21-11, 21-12 से हराकर राउंड 16 के लिए क्वालिफाई कर लिया। एक अगस्त को होने वाले अगले मैच में उनका सामना लक्ष्य सेन से होगा। वह प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

विज्ञापन

श्रीजा अकुला - फोटो : SAI Media
श्रीजा अकुला राउंड 16 में हारीं
भारत की श्रीजा अकुला को पेरिस ओलंपिक में महिला एकल वर्ग से दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा। वह राउंड 16 में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सुन यिंगसा से लगातार चार गेम में हार गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें