फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: जोकोविच ने अल्कारेज को ओलंपिक पुरुष एकल मुकाबले में दी मात, स्वर्ण पदक जीता

Sun, 04 Aug 2024 08:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

जोकोविच ने रोमांचक मुकाबले में अल्कारेज को 7-6(3), 7-6(2) से हराया। इस तरह जोकोविच ने अपने करियर में पहली बार ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अल्कारेज अपना पहला ओलंपिक पदक जीतने से चूक गए।
विज्ञापन
अल्कारेज-जोकोविच - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को हराकर विंबलडन 2024 में मिली हार का बदला ले लिया। जोकोविच ने रोमांचक मुकाबले में अल्कारेज को 7-6(3), 7-6(2) से हराया। इस तरह जोकोविच ने अपने करियर में पहली बार ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अल्कारेज अपना पहला ओलंपिक पदक जीतने से चूक गए। जोकोविच ने इससे पहले 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन


मौजूदा खेलों में सेमीफाइनल में इटली के कांस्य पदक विजेता लोरेंजो मुसेटी के खिलाफ जीत से पहले जोकोविच ने अपने तीनों ओलंपिक सेमीफाइनल गंवाए थे। जोकोविच 2008 में बीजिंग में राफेल नडाल, 2012 में लंदन में एंडी मरे और तीन साल पहले टोक्यो में एलेक्जेंडर ज्वेरेव से हार गए थे। इन सभी ने बाद में स्वर्ण पदक जीता। जोकोविच 1988 के बाद से टेनिस में एकल स्वर्ण जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं और उन्होंने स्पेन के 21 वर्षीय अल्काराज को सबसे कम उम्र का स्वर्ण पदक विजेता बनने से रोका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें