फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics Day 9 Highlights: सेमीफाइनल में पहुंची हॉकी टीम, सेन को मिली शिकस्त, अब कांस्य के लिए खेलेंगे

Mon, 05 Aug 2024 01:31 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ पुरुष एकल वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला हार गए। लक्ष्य ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन एक्सेलसन दोनों ही गेम में इस भारतीय खिलाड़ी पर भारी पड़े और उन्होंने 22-20, 21-14 से लक्ष्य को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक 2024 का नौवां दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। एक तरह भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, लक्ष्य सेन डेनमार्क के खिलाफ पुरुष एकल वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला गंवा बैठे।
विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में
भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। चार क्वार्टर की समाप्ति के बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर चल रहा था। दोनों ही टीमों ने निर्धारित समय तक बढ़त लेने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमे भारत ने 4-2 से ब्रिटेन को मात दी। भारत इस मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था क्योंकि दूसरे ही क्वार्टर में अमित रोहिदास को रेड कार्ड दे दिया गया था जिस कारण वह पूरे मैच से बाहर हो गए थे। हालांकि, भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और अंत तक ब्रिटेन को कड़ी टक्कर दी। भारतीय टीम ने इस तरह पदक के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है। अगर भारत सेमीफाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहा तो कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगा। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला छह अगस्त यानी मंगलवार को खेला जाएगा। 

लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
फाइनल में जगह बनाने से चूके लक्ष्य सेन
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ पुरुष एकल वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला हार गए। लक्ष्य ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन एक्सेलसन दोनों ही गेम में इस भारतीय खिलाड़ी पर भारी पड़े और उन्होंने 22-20, 21-14 से लक्ष्य को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लक्ष्य अगर यह मुकाबला जीतने में सफल रहते तो वह भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर सकते थे। अब लक्ष्य कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। लक्ष्य का कांस्य पदक के लिए मलेशिया के सातवीं वरीयता प्राप्त जिया जी ली से सामना होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच कांस्य के लिए सोमवार को मुकाबला होगा।

लवलीना बोरगोहेन - फोटो : Twitter
लवलीना की हार के साथ मुक्केबाजी में चुनौती समाप्त
टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन पेरिस ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल के पार नहीं जा सकीं। महिलाओं की 75 किलो वर्ग में चीन की नंबर एक ली कियेन ने लवलीना को तीनों राउंड में शिकस्त दी। कियेन ने लवलीना को 4-1 से हरा दिया। लवलीना क्वार्टर फाइनल में अपना पहला राउंड हार गई थीं। तीन जज ने ली कियान को 10 अंक दिए और दो ने नौ अंक दिए। वहीं, लवलीना को दो जज ने 10 अंक दिए और तीन ने नौ अंक दिए थे। वहीं, लवलीना बोरगोहेन दूसरा राउंड भी हार गई थीं। चीन की ली कियेन को तीन जज ने 10-10 अंक दिए, जबकि दो ने नौ अंक दिए। वहीं, लवलीना को दो जज ने 10-10 अंक दिए, जबकि तीन ने नौ-नौ अंक दिए। तीसरे राउंड में चार जज ने कियेन को 10-10 अंक दिए, जबकि एक जज ने नौ अंक दिए। वहीं, लवलीना को चार जज ने नौ-नौ अंक दिए और एक ने 10 अंक दिया। इस तरह पहले जज के नतीजे में कियेन 29-28, दूसरे जज के नतीजे में भी 29-28, चौथे जज के नतीजे में 29-28 और पांचवें जज के नतीजे में 30-27 से जीत हासिल की। लवलीना सिर्फ जज नंबर तीन के नतीजे में 28-29 से आगे रहीं। इस तरह कियेन ने 4-1 से जीत हासिल की। शनिवार को निशांत देव को भी क्वार्टर फाइनल में हार मिली थी और मुक्केबाजी में भारत की चुनौती अब समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

नेत्रा कुमानन - फोटो : PTI
सरवनन डिंगी स्पर्धा में 18वें और नेत्रा 25वें स्थान पर
भारत के विष्णु सरवनन रविवार को पेरिस ओलंपिक की पुरुषों की डिंगी नौकायन की शुरुआती सीरीज की 8वीं रेस के बाद 18वें स्थान पर रहे जबकि नेत्रा कुमानन महिलाओं की स्पर्धा में 25वें स्थान पर रहीं। शनिवार को रेस 6 के बाद 23वें स्थान पर रहे सरवनन के अब 114 नेट अंक हैं। महिलाओं की डिंगी स्पर्धा में कुमानन 145 अंक से 25वें स्थान पर हैं। शनिवार को रेस 6 के बाद वह 24वें स्थान पर थीं। शुरुआती सीरीज की दो और रेस बाकी हैं जिनमें 9 और 10 रेस सोमवार को होंगी। शुरुआती सीरीज में शीर्ष 10 पर रहने वाले नौकाचालक मंगलवार को पदक की दौड़ में उतरेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें