क्या होता है गोल्डन स्लैम?
जब कोई खिलाड़ी ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के साथ चार ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं (ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन) में भी जीतता है तब उसे गोल्डन स्लैम माना जाता है। जोकोविच के नाम भी गोल्डन स्लैम दर्ज हो गया। स्टेफी ग्राफ एक ही वर्ष (1988) में यह उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकल और युगल दोनों में गोल्डन स्लैम हासिल करने वाली एकमात्र खिलाड़ी सेरेना विलियम्स हैं।
गोल्डन स्लैम जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी
| खिलाड़ी का नाम |
देश |
वर्ष |
| स्टेफी ग्राफ |
जर्मनी |
1988 |
| आंद्रे अगासी |
अमेरिका |
1999 |
| राफेल नडाल |
स्पेन |
2010 |
| सेरेना विलियम्स |
अमेरिका |
2012 |
| नोवाक जोकोविच |
सर्बिया |
2024 |
जीत के बाद भावुक हुए जोकोविच
जोकोविच ने इससे पहले 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। नोवाक जोकोविच 37 वर्ष की उम्र में 1988 के बाद से ओलंपिक टेनिस स्पर्धा में सबसे उम्रदराज स्वर्ण पदक विजेता बने। अल्कारेज के खिालाफ जीत के बाद जोकोविच कोर्ट पर ही गिर पड़े और उनकी आंखें नम हो गईं। मुकाबले के बाद वह अपने परिवार से मिले।