फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: पदकों की हैट्रिक लगाने से चूकीं मनु, दीपिका और भजन के हाथ लगी निराशा, निशांत भी हारे

Sat, 03 Aug 2024 11:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने इतिहास रचने से चूक गईं। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली एथलीट हैं। वह महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक में आठवां दिन भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा। मनु भाकर पदकों की हैट्रिक लगाने से मामूली अंतर से चूक गईं जबकि दीपिका कुमारी और भजन कौर के हाथ निराशा लगी। शनिवार को भारत की अधिक स्पार्धाएं नहीं थीं। प्रशंसकों की नजर मनु और महिला तीरंदाजों पर थी, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। वहीं, निशांत देव को मैक्सिको के मुक्केबाज ने करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

मनु भाकर - फोटो : PTI
पदकों की हैट्रिक लगाने से चूकी मनु 
भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने इतिहास रचने से चूक गईं। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली एथलीट हैं। वह महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा में कुल 10 सीरीज के शॉट्स लगाए जाने थे। एक सीरीज में कुल पांच शॉट्स थे। तीन सीरीज के बाद एलिमिनेशन का दौर शुरू हुआ था। मनु आठ सीरीज के बाद 28 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। यानी 40 में से मनु के 28 शॉट्स ग्रीन हुए। बाकी निशाने पर नहीं लगे। आठवीं सीरीज में उनके और चौथे स्थान पर मौजूद हंगरी की वेरोनिका मेजर के बीच लड़ाई थी। इस सीरीज में मनु तीन शॉट चूक गईं, जबकि वेरोनिका ने दो शॉट मिस किए और तीन शॉट्स निशाने पर लगे। 

भारतीय निशानेबाज महेश्वरी चौहान महिला स्कीट स्पर्धा के क्वालिफिकेशन के पहले दिन आठवें स्थान के साथ फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई हैं। महेश्वरी 25-25 शॉट की तीन सीरीज में 23, 24 और 24 अंक से कुल 71 अंक बनाकर पहले दिन के क्वालिफिकेशन दौर के बाद आठवें पायदान पर हैं और शीर्ष छह निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई हैं। इस स्पर्धा में हिस्सा ले रहीं एक अन्य भारतीय रेजा ढिल्लों 21, 22 और 23 अंक से 66 अंक जुटाकर 29 निशानेबाजों के बीच 25वें स्थान पर चल रही हैं। 

भारतीय निशानेबाज अनंतजीत सिंह नरूका क्वालिफिकेशन के दूसरे दिन भी निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक खेलों की पुरुष स्कीट स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। अनंतजीत 25-25 शॉट की पांच सीरीज में 23, 22, 23, 24, 24 अंक से कुल 116 अंक जुटाकर 30 निशानेबाजों में 24वें स्थान पर रहे। शीर्ष छह निशानेबाजों ने फाइनल में जगह बनाई।

दीपिका कुमारी - फोटो : PTI
दीपिका को मिली हार
अंतिम आठ मकाबले में बढ़त लेने के बावजूद दीपिका को हार का सामना करना पड़ा। दीपिका ने पहला सेट 28-26 से अपने नाम किया था, जबकि कोरिया की सू योन ने दूसरे सेट में दीपिका को 28-25 से मात दी। इसके बाद तीसरा सेट दीपिका ने 29-28 के अंतर से जीता, जबकि सू योन ने चौथे सेट में फिर वापसी की और 29-27 से सेट जीतकर स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। निर्णायक सेट में दीपिका पिछड़ गईं और सू योन ने 29-27 से इस सेट को अपने नाम कर दीपिका को 6-4 के अंतर से हराया। इस तरह दीपिका का सफर क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया।

भजन शूट ऑफ में इंडोनेशिया की चारू निशा दया नंदा से हार गईं। पांच सेट के बाद स्कोर 5-5 से बराबर रहने के बाद मैच शूट ऑफ में पहुंचा। बुल्स आई, यानी बीच से जिस निशानेबाज की तीर जितने दूर रहेगी वह हार जाएगी। चारू निशा ने नौ पर तीर साधा तो भजन की तीर आठ पर जाकर लगी और वह बाहर हो गईं।

नेत्रा कुमानन - फोटो : PTI
पाल नौकायन में नेत्रा 24वें, विष्णु 23वें स्थान पर 
भारत की नेत्रा कुमानन के लिए ओलंपिक खेलों की पाल नौकायन स्पर्धा में यह दिन कठिन रहा जो छठी रेस के बाद महिलाओं की पाल नौकायन डिगी स्पर्धा में 24वें स्थान पर खिसक गई। वह शुक्रवार को तीन रेस के बाद 11वें स्थान पर थी। चौथी रेस के बाद वह 19वें, पांचवीं के बाद 25वें और छठी के बाद 24वें स्थान पर रही। वहीं पुरूष वर्ग में विष्णु सरवनन छठी रेस के बाद 23वें स्थान पर हैं। भारत के 25 वर्ष के विष्णु चौथी रेस के बाद 22वें, सातवीं और आठवीं रेस के बाद 23वें स्थान पर रहे। दोनों स्पर्धाओं में चार रेस और बाकी हैं जबकि सातवीं और आठवीं रेस रविवार को और बाकी दो रेस सोमवार को होगी। पहली सीरिज से शीर्ष दस नावें मंगलवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाएंगी।
विज्ञापन

निशांत देव - फोटो : PTI
सेमीफाइनल में पहुंचने से चूके निशांत
मुक्केबाज निशांत देव पुरुषों की 71 किग्रा मुक्केबाजी क्वार्टर फाइनल में मार्को अलोंसो वर्डे अल्वारेज (मेक्सिको) से हार गए हैं। अगर निशांत यह मुकाबला जीतते तो भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 में चौथा पदक पक्का हो जाता। हालांकि, उन्हें तगड़ा झटका लगा। पहले दो बाउट में बढ़त बनाने के बावजूद भारतीय मुक्केबाज निशांत देव पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के 71 किलोवर्ग के क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के मार्को वेरडे से हारकर बाहर हो गए। वेल्टरवेट के इस मुकाबले में विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता निशांत ने अच्छी शुरूआत की लेकिन बंटे हुए फैसले के आधार पर उन्हें 1.4 से पराजय का सामना करना पड़ा। उन्हें पदक पक्का करने के लिए यह मुकाबला जीतना था। अब पेरिस ओलंपिक में मुक्केबाजी में भारत की चुनौती टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन के रूप में ही बची है जो महिलाओं के 75 किलो वर्ग में चीन की लि कियान से रविवार को खेलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें