फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: कैरोलिना मारिन का ओलंपिक में सफर समाप्त, चोट के कारण नाम लेना पड़ा वापस, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Sun, 04 Aug 2024 09:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

मारिन को प्रतियोगिता से बाहर होता देख दर्शकों की भी आंखें नम हो गईं। घुटने की चोट के कारण भी मारिन टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। उन्होंने रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
कैरोलिना मारिन - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन की स्टार शटलर कैरोलिना मारिन का सफर रविवार को पेरिस ओलंपिक में समाप्त हो गया। महिला एकल के सेमीफाइनल मैच के दौरान अचानक उनके घुटने में चोट लगी , जिसकी वजह से उन्हें अपना नाम टूर्नामेंट से वापस लेना पड़ा। दर्द से कराहती हुई कैरोलिना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

कैरोलिना मारिन - फोटो : twitter
इस मुकाबले में मारिन का सामना ही बिंग जिआओ से हो रहा था। स्पेन की स्टार इस मैच में 21-14, 10-6  से आगे चल रहीं थीं, तभी उनकी किस्मत ने साथ छोड़ दिया और वह अचनाक गिर पड़ीं। यह घटना मैच के दूसरे गेम में हुई।

कैरोलिना मारिन - फोटो : twitter
मारिन ने पहला गेम 21-14 से जीता था। दूसरे गेम में वह 10-6 से आगे चल रहीं थीं, तभी दाहिने पैर में उन्हें कुछ दिक्कत हुई। वह शॉट मारने के बाद लड़खड़ा गईं और दर्द से कराहते हुए गिर पड़ीं। मारिन के गिरते ही मेडिकल टीम पहुंची। हालांकि, 31 वर्षीय खिलाड़ी को जैसे ही महसूस हुआ कि वह अब नहीं खेल पाएंगी वह जोर-जोर से रोने लगीं। इसके बाद जियाओ ने उन्हें गले लगाया और दिलासा दिया।
विज्ञापन

कैरोलिना मारिन - फोटो : twitter
मारिन को प्रतियोगिता से बाहर होता देख दर्शकों की भी आंखें नम हो गईं। घुटने की चोट के कारण भी मारिन टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। उन्होंने रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। मारिन के बाहर होने से जियाओ को फायदा हो गया है। वह फाइनल में पहुंच गई हैं। उनका सामना अब कोरिया की एन से यंग से सामना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें