फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक से पहले सेना प्रमुख ने की भारतीय सेना के एथलीटों से चर्चा, जानें क्या कहा

Mon, 15 Jul 2024 09:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के अधिकांश खिलाड़ी इस समय विदेश में अभ्यास कर रहे हैं और वहीं से पेरिस पहुंचेंगे। भारत को निशानेबाजी, बैडमिंटन, कुश्ती और मुक्केबाजी के अलावा नीरज चोपड़ा से पदक की उम्मीद है जिन्होंने टोक्यो में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। 
विज्ञापन
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक की शुरुआत में अब 11 दिन शेष हैं। भारत इस बार पेरिस ओलंपिक में 100 से अधिक खिलाड़ियों का दल भेज रहा है और सभी को इनसे बेहतर प्रदर्शन करने की आशा है। इनमें भारतीय सेना के कुछ एथलीट भी शामिल हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले भारतीय सेना प्रमुख ने भारतीय सेना के एथलीटों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चर्चा की।
विज्ञापन


भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय सेना के एथलीटों को शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "आपकी उपलब्धियां भारतीय सेना और राष्ट्र के लिए बहुत गर्व का स्रोत हैं।" पेरिस ओलंपिक 2024 में 13 भारतीय सेना के एथलीट सात स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

भारत के अधिकांश खिलाड़ी इस समय विदेश में अभ्यास कर रहे हैं और वहीं से पेरिस पहुंचेंगे। भारत को निशानेबाजी, बैडमिंटन, कुश्ती और मुक्केबाजी के अलावा नीरज चोपड़ा से पदक की उम्मीद है जिन्होंने टोक्यो में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें